अब राजनाथ सिंह पर छाया 'पुष्पा' का खुमार, बोले- 'कांग्रेस समझती है ये पुष्कर तो फ्लॉवर है लेकिन...'
अब राजनाथ सिंह पर छाया 'पुष्पा' का खुमार, बोले- 'कांग्रेस समझती है ये पुष्कर तो फ्लॉवर है लेकिन...'
Share:

देहरादून: दक्षिण भारतीय फिल्म जगत के मशहूर एक्टर अल्लू अर्जुन एवं एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की बेहतरीन तमिल फिल्म 'पुष्पा' का खुमार इन दिनों पूरे भारत पर छाया हुआ है। शायद यही कारण है कि देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी इसके ज़िक्र से स्वयं को अलग नहीं रख पाए। उत्तराखंड के गंगोलिहाट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने फिल्म पुष्पा के डायलॉग को सीएम पुष्कर सिंह धामी से जोड़ते हुए अलग अंदाज़ में पेश किया।

राजनाथ सिंह ने जनसभा में कहा, "आज कल फिल्म पुष्पा का नाम बहुत सुर्ख़ियों में है तथा हमारे मुख्यमंत्री का नाम पुष्कर है, किन्तु यह पुष्कर नाम सुनकर कांग्रेस के लोग समझते हैं कि ये पुष्कर तो फ्लॉवर है, मगर मैं उन्हें कहना चाहता हूं कि अपना पुष्कर फ्लॉवर भी है तथा फायर भी। हमारा पुष्कर ना कभी झुकेगा, ना कभी रूकेगा।"

इसके चलते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा, "मैं कांग्रेस के संबंध में बोलना चाहूंगा कि ना इनकी कोई नीति है, ना इनकी कोई नियत तथा ना इनका विकास करने में कोई भरोसा है। कांग्रेस ने हमेशा देश तथा राज्य को लूटा है। हम उत्तराखंड को और नहीं झुकने देंगे।" रक्षा मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस के हालत ये है कि वो सीएम घोषित करने की स्थिति में नहीं हैं, इसलिए उन्होंने किसी नेता का ऐलान नहीं किया है। कांग्रेस को घेरते हुए उन्होंने दावा किया, "उनके घर में ही आग लगी हुई है।"

'गुजरात में रहते समय कांग्रेस ने मुझपर क्या-क्या जुल्म किए, भूल नहीं सकता..', सदन में गरजे पीएम मोदी

क्या आप भी बनना चाहते हैं कांग्रेस उम्मीदवार? तो ऐसे करें आवेदन

'अगर शिक्षा के लिए हिजाब जरुरी, तो कांग्रेस शासित राज्यों में इसे अनिवार्य कर दें राहुल गांधी'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -