'अब ऑरिजनल जहर नहीं मिलता...', जहर खाने के बाद बोली जिंदा बची महिला
'अब ऑरिजनल जहर नहीं मिलता...', जहर खाने के बाद बोली जिंदा बची महिला
Share:

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक गर्भवती महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिसे उपचार के लिए घरवालों ने जिला चिकित्सालय में भर्ती किया था। फिलहाल महिला खतरे से बाहर है। महिला से जब पत्रकारों ने बात की तो उसने अजीबोगरीब बयान दिया। महिला ने बोला कि अब बाजार में ओरिजनल जहर नहीं मिलता।

वही कहा जा रहा है कि छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा के वार्ड नंबर 5 में रहने वाली अनीता बेलदा पति- प्रेम सिंह बेलदार ने पारिवारिक झगड़ा में जहर खा लिया था, महिला 6 महीने की गर्भवती है। जैसे ही अनीता की स्थिति बिगड़ी तो घरवाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया। महिला को अब अपने पेट में पल रहे बच्चे की चिंता सता रही है। हालांकि चिकित्सकों ने रिपोर्ट्स आने के बाद ही गर्भस्थ शिशु के हालत के बारे में कुछ बोलने की बात कही है।

एक दूसरी घटना धार जिले से सामने आ रही है जिसमे शादी के चलते दूल्हे को शेरवानी पहनना महंगा पड़ गया। इसको लेकर हुई लड़ाई में लड़की पक्ष ने बारातियों की खूब पिटाई कर दी। अब पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दरअसल, यह अजीबोगरीब घटना जिले के धामनोद थाना क्षेत्र की है। यहां मांगबयड़ा गांव में धार से बारात आई थी, मगर दूल्हे ने शेरवानी पहन रखी थी। बस यहीं से झगड़ा आरम्भ हो गया, क्योंकि लड़की वालो का कहना था कि आदिवासी परंपरा के मुताबिक शादी में दूल्हे को धोती-कुर्ता पहनाया जाए। लड़कीवालों को दूल्हे की पहनी गई शेरवानी पर घोर आपत्ति थी।

शादी में दूल्हे को शेरवानी पहनना पड़ा महंगा, जमकर चले पत्थर, जानिए पूरा मामला

पटाखा फैक्ट्री में हुआ भयंकर ब्लास्ट, बिछ गई कई लोगों की लाशें

स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बड़ी खबर, इस दिन लॉन्च होने जा रहा है Vivo का नया मोबाइल 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -