अब कोर्ट करेगा एलन मस्क और Twitter की डील का फैसला, 5 दिन तक लगातार चलेगा ट्रायल
अब कोर्ट करेगा एलन मस्क और Twitter की डील का फैसला, 5 दिन तक लगातार चलेगा ट्रायल
Share:

नई दिल्ली: विश्व के सबसे रईस व्यक्ति एलन मस्क और माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter के बीच की लड़ाई अब अदालत में लड़ी जाएगी। 44 बिलियन डॉलर की डील निरस्त होने के मामले में अमेरिका की अदालत 17 अक्टूबर से सुनवाई आरंभ करेगी। डेलावेयर कोर्ट ऑफ चांसरी () में न्यायमूर्ति कैथलीन मैककॉर्मिक ने ऑफिशियल शेड्यूल जारी करते हुए कहा कि इस हाई प्रोफाइल केस का ट्रायल 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक चलेगा। 

वहीं, Tesla के CEO एलन मस्क ने शुक्रवार को 44 बिलियन डॉलर की डील कैंसिल करने के मामले में अपनी कानूनी लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए मामले का विरोध किया। इस सप्ताह की शुरुआत में, मस्क के वकीलों ने डेलावेयर चांसरी कोर्ट को एक पत्र दाखिल किया, जिसमें कहा गया था कि Twitter प्री-ट्रायल प्रोसेस में सहयोग नहीं कर रहा है। Twitter को इसके लिए लिए बाध्य करना होगा। मस्क के वकीलों ने दावा किया था कि Twitter वे डॉक्यूमेंट्स भी नहीं दे रहा है, जिसे देने में कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। Twitter के CEO पराग अग्रवाल ने मामले की जल्द से जल्द सुनवाई करने की अपील की थी। 

इसे एलन मस्क के लिए एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि मस्क कोर्ट से फरवरी में केस शुरू करने की अपील कर रहे थे। इसके विपरीत Twitter ने कोर्ट से सितंबर में ट्रायल चलाने का आग्रह किया था। Twitter की अपील का मस्क की टीम ने विरोध किया था, किन्तु अब अदालत ने अक्टूबर में केस चलाने की इजाजत दे दी है। 

इन 2 बैंकों पर RBI की बड़ी कार्यवाही, क्या आपका भी है यहां अकाउंट तो पड़ेगा भारी असर?

RBI ने अब दो और बैंकों पर कसा शिकंजा, पैसे निकालने पर लगी लिमिट

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने लोन में लगने वाले शुल्क को किया माफ़

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -