कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अब थरूर बनाम दिग्विजय ! किसे मिलेगी कुर्सी ?
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अब थरूर बनाम दिग्विजय ! किसे मिलेगी कुर्सी ?
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में सबसे प्रबल दावेदार राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पत्ता कट चुका है। चुनाव में अब मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और कांग्रेस सांसद शशि थरूर ही जमे हुए हैं। गुरुवार को दिग्विजय सिंह ने नामांकन का पर्चा लिया और कहा कि वो कल नामांकन दाखिल करेंगे। शशि थरूर के भी कल नामांकन दाखिल करने की बात कही है।

इस बीच दोनों नेताओं ने अपने Twitter हैंडल पर एक दूसरे से गले लगाकर फोटो साझा की है। कैप्शन में लिखा है कि, ये प्रतिद्वंद्वियों की नहीं दोस्ताना प्रतिस्पर्धा है। स्पष्ट है कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष चुनाव के सहारे विरोधियों को संदेश देना चाह रही है कि जीते कोई भी, हमारा लक्ष्य कांग्रेस को सशक्त करना है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केरल से लोकसभा सांसद शशि थरूर ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की, जिसमें वो और दिग्विजय सिंह को एक-दूसरे को गले लगाते हुए देखा जा सकता है और पोस्ट किया गया कि यह 'प्रतिद्वंद्वियों के बीच नहीं बल्कि सहयोगियों के बीच एक दोस्ताना प्रतिस्पर्धा है।' उन्होंने जोर देकर कहा कि मुख्य लक्ष्य कांग्रेस को जीत दिलाना है।

थरूर की इस पोस्ट को रीट्वीट करते हुए, दिग्विजय सिंह ने कहा कि वह थरूर की बात से सहमत हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि उनकी लड़ाई "सांप्रदायिक ताकतों" के विरुद्ध है और वे दोनों गांधीवादी-नेहरूवादी विचारधारा में यकीन करते हैं। उन्होंने थरूर को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं भी दीं हैं।

अमानतुल्लाह को जमानत मिलने से खुश हुए केजरीवाल, भाजपा पर कसा तंज

स्कूल शिक्षा विभाग ने घोषित की छुट्टी, बच्चो को मिलेगा थोड़ा आराम

बच्चे ने उतारी लालू यादव की नक़ल, वीडियो शेयर कर तेज प्रताप ने कही ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -