अब टाटा ग्रुप बनाएगा iPhone! बैंगलोर में खरीदा प्लांट
अब टाटा ग्रुप बनाएगा iPhone! बैंगलोर में खरीदा प्लांट
Share:

नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल (Apple) ने अपने iPhone 15 सीरीज के दो मॉडल का निर्माण करने के लिए भारत का चुनाव किया है। इससे भी बड़ी खबर यह है कि, एप्पल के अपकमिंग मॉडल iPhone 15 तथा iPhone 15 Plus को भारत में असेंबल करने का काम टाटा ग्रुप करने वाला है। बता दें कि, इससे पहले भारत में फॉक्सकॉन, पेगाट्रॉन और लक्सशेयर जैसी कंपनियाँ iPhone को असेंबल करने का काम करती रही हैं और अब इस रेस में टाटा ग्रुप की भी एंट्री हो गई है। इस हिसाब से टाटा ग्रुप भारत में iPhone बनाने वाली चौथी कंपनी होगी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शुरु में टाटा ग्रुप को iPhone 15 और iPhone 15 Plus के उत्पादन का एक छोटा हिस्सा मिलेगा। यानी टाटा, दोनों मॉडल्स का केवल 5 फीसद ही असेंबल करेगा। वहीं, फॉक्सकॉन नए आईफोन के रेगुलर वेरिएंट के 70 फीसद और लक्सशेयर रेगुलर वेरिएंट का 25 फीसद असेंबल करेंगी। बताया जा है कि लक्सशेयर को प्लस वेरिएंट के असेंबली ऑर्डर का 60 फीसद और पेगाट्रॉन को प्लस वेरिएंट के असेंबली ऑर्डर का 35 फीसद दिया गया है। टाटा समूह पहले ही बेंगलुरु में स्थित विस्ट्रॉन का आईफोन प्लांट खरीद चुका है, जहाँ iPhone 15 सीरीज को असेंबल करने का काम होगा।

बताया जा रहा है कि, प्रति वर्ष सितंबर के माह में iPhone सीरीज को लॉन्च किया जाता है। इस साल एप्पल की ओर से iPhone 15 को सितंबर में मार्केट में उतारा जा सकता है। 2023 में आईफोन सीरीज के 4 मॉडल- आईफोन 15, आईफोन 15 प्लस, आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स इस समय लांच किए जा सकते हैं। दरअसल, कोरोना महामारी और भू-राजनीतिक संबंधों की वजह से पैदा हुए तनाव के बाद Apple का व्यवसाय भी प्रभावित हुआ है। वहीं चीन से दूर Apple की मैन्युफैक्चरिंग सप्लाई चेन के चल रहे परिवर्तन ने Tata Group को iPhone असेंबल ऑर्डर हासिल करने में सहायता की है।

बता दें कि 2022 में चीन के झेंगझू में स्थित एप्पल के प्लांट में कर्मचारियों ने उग्र विरोध प्रदर्शन किया था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। वीडियो में प्रदर्शनकारियों को हंगामा करते और लाठी से CCTV कैमरे तोड़ते हुए नज़र आए थे। इस हिंसा की वजह वेतन का भुगतान और प्लांट में कठोर कोविड गाइडलाइन बताई गई थी। एप्पल के इस फैसिलिटी सेंटर में करीब 3,00,000 कर्मचारी काम करते थे और यहाँ iPhone प्रो के 85 फीसद हिस्से का कार्य होता था। इस कारण एप्पल अपनी उत्पादन फैक्ट्री को चीन से निकालकर भारत और वियतनाम जैसे एशियाई देशों में शिफ्ट करना चाहता है।

सिद्धारमैया के समर्थन में राहुल, तो शिवकुमार के साथ सोनिया! 3 दिन से कर्नाटक का CM नहीं चुन पा रही कांग्रेस

'शिवलिंग के साथ पूरे ज्ञानवापी परिसर का ASI सर्वे करवाया जाए..', कोर्ट में हिन्दू पक्ष की याचिका स्वीकार

बरनाला में दर्दनाक सड़क दुर्घटना, पति-पत्नी सहित 4 की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -