अब केरोसिन में होगा डीबीटी का उपयोग
अब केरोसिन में होगा डीबीटी का उपयोग
Share:

नई दिल्ली : सरकार द्वारा हाल ही में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर डायरेक्ट बेनिफिट स्कीम की शुरूआत की गई थी, जिसमें आम आदमी के खाते में सब्सिडी की राशि का अंतरण कर दिया जाता है। यही नहीं अब सरकार एक कदम आगे और बढ़कर केरोसिन की सब्सिडी देने में लगी है। यह राशि मामले में सीधे बैंक खाते में पहुंचाई जाने की बात कही जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार जल्द ही इस तरह की योजना प्रारंभ करने जा रही है। जिसमें 6 से अधिक राज्यों में परीक्षसा प्रारंभ किया जा सकता है।

यही नहीं राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र और पंजाब आदि राज्यों में इस योजना को प्रारंभ किया गया है। इस योजना का लाभ यह होगा कि इससे ब्लैक में मिलने वाले केरोसीन की बिक्री को रोका जा सकता है।

केरोसिन की ज्यादा खपत होने पर पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा विभिन्न राज्यों से चर्चा की जा रही है। यही नहीं जहां अधिक कालाबाजारी की संभावना रहती है वहां ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। उपभोक्ताओं को हर बार केरोसिन की उपलब्धता तय करवाई जाती है। यही नहीं केरोसिन का हिसाब अब आॅनलाईन माध्यम से रखा जाएगा। यही नहीं उपभोक्ता वेबसाईट पर यह सब देख सकता है। उसे केरोसीन डिलिवर करने की जानकारी प्रदान की जाएगी।

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -