अब मध्यप्रदेश में भी मैगी पर लगी रोक
अब मध्यप्रदेश में भी मैगी पर लगी रोक
Share:

भोपाल : देश के छह राज्यों के बाद मध्य प्रदेश में भी मैगी नूडल्स की बिक्री पर शुक्रवार से रोक लगा दी गई है। यह फैसला एक नमूने की जांच रिपोर्ट आने के बाद राज्य सरकार ने लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि मैगी नूडल्स के एक नमूने की जांच रिपोर्ट आ गई है। इस रिपोर्ट के अनुसार, नूडल्स में मोनो सोडियम ग्लूटामेंट की मात्रा पाई गई है। इसी आधार पर सरकार ने मैगी नूडल्स की बिक्री पर रोक लगाई है।

यह रोक स्थिति स्पष्ट होने तक लगी रहेगी। ज्ञात हो कि राज्य में मंगलवार को मैगी के छह नमूने लेकर इंदौर की प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से तीन नमूने इंदौर से और तीन नमूने भोपाल से लिए गए थे। इन नमूनों की शुक्रवार तक रिपोर्ट आनी थी। अभी एक नमूने की रिपोर्ट आई है जो पॉजीटिव पाई गई है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -