अब भारतीय बाज़ार में होगा अमेरिकी चिकन
अब भारतीय बाज़ार में होगा अमेरिकी चिकन
Share:

भारत WTO में अमेरिका के खिलाफ एक केस हार गया है। विश्व व्यापार संगठन के फैसले के अनुसार अमेरिका अब पॉल्ट्री मीट, अंडा और जिंदा सूअर का निर्यात भारत में कर सकेगा। संघटन ने कहा की भारत द्वारा अमेरिका से आयात पर लगाई पाबंदी अंतर्राष्ट्रीय नियमों के अनुसार गलत बताया। भारत के पास इस फैसले को प्रोसेस मे लाने के लिए 12-18 महीने का समय दिया गया है। जिसके बाद संयुक्त राज्य इन उत्पादों का भारत में निर्यात करना शुरू कर देगा। WTO ने कहा, अपीलीय निकाय भी पैनल के इस फैसले से पूरी तरह सहमत है कि भारत का पक्षी से संबंधित अनुचित है क्योंकि वे रिस्क असेसमेंट पर आधारित नहीं हैं।

पिछले साल WTO की एक कमेटी ने कहा था कि भारत का अमेरिका से चिकन मांस के आयात पर पाबंदी लगाना अतंर्राष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है। अपीलीय निकाय ने पैनल के इस फैसले को भी सही बताते हुए कहा की भारत का इंफ्लुएन्जा मापदंड मापदंड न तो अतंर्राष्ट्रीय मानक पर आधारित है और न ही उसके अनुरूप है। भारत ने जनवरी 2015 में विश्व व्यापार संगठन के विवाद निपटारा बोर्ड के समक्ष एक अपील दाखिल की।

14 अक्टूबर 2014 को अपने फैसले में डब्ल्यूटीओ पैनल ने कहा था कि भारत के मापदंड मनमाना हैं और अनुचित रूप से सदस्यों के बीच में भेदभाव करता हैं जहां एक जैसी शर्तें लागू होती हैं। भारत अमेरिका के लिए एक बड़ा मार्केट है और अमेरिका चिकन मांस का दुनिया का सबसे बड़ा निर्यातक है। भारत में चिकन मांस का उपभोग लगातार बढ़ता जा रहा है और अनुमान है अमेरिका की इस मोर्चे पर जीत के बाद अमेरिकी किसानों विशेषकर अमेरिका पॉल्ट्री इंडस्ट्री के लिए भारतीय मार्केट में जो अवरोध हैं, उनको दूर करने में मदद मिलेगी। ।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -