Nov 11 2016 10:06 PM
बिग बॉस 10 में अब भी कंट्रोवर्सी जारी है। इंडियावालों के बाहर जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। पहले प्रियंका जग्गा बाहर गईं, फिर अकांक्षा, उसके बाद स्वामी ओम। हालांकि स्वामी ओम सीक्रेट रूम में रह कर वापस घर में आ गए हैं। अब रिपोर्ट्स की माने तो नवीन प्रकाश घर से बाहर हो गए हैं।
खबरों के मुताबिक नवीन एक टास्क के दौरान घायल हो गए थे। उनके कंधे में चोट लग गई है। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। गौरतलब है कि नवीन शो की शुरुआत में गुम-सुम रहते थे, लेकिन धीरे-धीरे उनके आक्रामक तेवर बाहर आने लगे। वो घरवालों से आए दिन लड़ते रहते थे।
यही वजह है कि दूसरे हफ्ते उन्हें खलनायक का टैग भी मिल गया था। वीकेंड के वार के दौरान सलमान ने भी नवीन की आलोचना की थी।
हिंदी न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml
इंग्लिश न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml
फोटो - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml
© 2024 News Track Live - ALL RIGHTS RESERVED