बाहर जाने की जरूरत नहीं, अब घर में ही पानी से बनेगी बियर
बाहर जाने की जरूरत नहीं, अब घर में ही पानी से बनेगी बियर
Share:

क्या आप मानेंगे अगर हम कहें कि एक ऐसी डिवाइस बनायीं गई है जो आपको घर में ही पानी से बियर बना के देगी। जी हाँ,नहीं हुआ ना यकीन ? लेकिन ये सच है ,इजराइल की एक कंपनी ने ये डिवाइस बना लिया है। इस डिवाइस में सिर्फ आपको पानी डालना होगा।

दरअसल, ये एक तरह का सोडा मेकर है जो मिक्स्ड फ्लेवर की जगह बियर कॉन्सनट्रेट का इस्तेमाल करता है। वैसे बियर मेकिंग किट आपको भारत में भी मिल जाएगा। नए डिवाइस से एक खास टाइप की इंटरनेशनल बियर बनेगी जिसका नाम कंपनी ने Blondie रखा है। ये डिवाइस लगभग 205 रुपए में 3 लीटर बियर बना देगा। और इससे एक फायदा भी है कि इस बियर से उतना नुक्सान नहीं होगा जितना कि बहार की बियर से होता है।

दरअसल,इजराइल की कंपनी सोडास्ट्रीम ने यही डिवाइस बनायी है। इसे बियर बार नाम दिया गया है। अभी ये सिर्फ जर्मनी और स्विट्जरलैंड में उपलब्ध है। बहुत ही जल्दी ये दूसरे देशों में उपलब्ध होजाएंगे। एक बार रिफिल करने पर ये मशीन आपको लगभग तीन लीटर बियर बना के देगी। इसका एल्कोहॉल परसेंट 4.5 होता है। इसका टेस्ट भी कुछ हद तक इंटरनेशनल ब्राण्ड्स जैसा है।

Mr. Butler Italia Sodamaker - भारत के इटैलियन सोडा मकेर से ये बन सकता है। कोल्ड्रिंक के साथ साथ ये आपको बियर भी बना कर देगा। कैसे करता है काम- एक बार Co2 सिलेंडर फिल करवाने पर ये 175 ग्लास (लगभग 35 लीटर) सोडा बना सकता है। अगर आप इससे बियर बनाना चाहते हैं तो किसी अन्य फ्लेवर की जगह फ्रेग्मेंटेड बियर भी मिला सकते हैं।

इस डिवाइस में अलग अलग ऑप्शन दिए गए है अपने अनुसार आप स्ट्रांग या लाइट सोडा बना सकते हैं। बियर कंटेंट आप कहीं से भी ऑनलाइन आर्डर कर सकते हैं।

ये हैं दुनिया की कुछ ऐसी तस्वीरे जो आपको हँसा हँसा के लोटपोट कर देंगी

इन ड्रोन्स के बारे में जानकर हो जायेंगे हैरान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -