ATP की ताजा रैंकिंग में जोकोविक शीर्ष पर बरकरार
ATP की ताजा रैंकिंग में जोकोविक शीर्ष पर बरकरार
Share:

मेड्रिड : कुछ दिनी पहले चीन ओपन और शंघाई मास्टर्स खिताब हासिल करने वाले सर्बिया के मशहूर टेनिस खिलाडी नोवाक जोकोविक सोमवार को जारी पेशेवर टेनिस संघ (ATP) की ताजा रैंकिंग में शीर्ष पर बरक़रार हैं। नोवाक जोकोविक ने शंघाई मास्टर्स के साथ वर्ष का नौवां खिताब जीत लिए और उनके करियर का यह 57वां खिताब रहा।

जोकोविक के खिलाफ शंघाई मास्टर्स फाइनल मैच खेलने वाले फ्रांस के जो विल्फ्रेड सोंगा के रूप में ATP की ताजा रैंकिंग में शीर्ष-10 में एकमात्र बदलाव हुआ।

सोंगा ने पांच पायदानों की छलांग लगाते हुए 1 साल से भी ज्यादा अंतराल के बाद दोबारा शीर्ष-10 में पहुचने में सफल रहे।

ATP की ताजा रैंकिंग :

1. नोवाक जोकोविक (सर्बिया) - 16,785 अंक
2. एंडी मरे (ब्रिटेन) - 8,750 अंक
3. रोजर फेडरर (स्विट्जरलैंड) - 8,430 अंक
4. स्टानिस्लास वावरिंका (स्विट्जरलैंड) - 6,630 अंक
5. टॉमस बर्डिख (चेक गणराज्य) - 4,840 अंक
6. की निशिकोरी (जापान) - 4,705 अंक
7. राफेल नडार (स्पेन) - 4,330 अंक
8. डेविड फेरर (स्पेन) - 3,805 अंक
9. मिलॉस राओनिक (कनाडा) - 2,820 अंक
10. जो विल्फ्रेड सोंगा (फ्रांस) - 2,590 अंक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -