MP उपचुनाव: दिग्विजय बोले- 'नोटतंत्र जीत गया, लोकतंत्र हार गया'
MP उपचुनाव: दिग्विजय बोले- 'नोटतंत्र जीत गया, लोकतंत्र हार गया'
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश में विधान सभा की 28 सीटों के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे लगभग सामने आ ही गए हैं। वैसे तो अब भी वोटों की गिनती जारी है और बात करें रुझानों के बारे में तो रुझान के अनुसार बीजेपी को 21 सीटों पर बढ़त मिली है। वहीं कांग्रेस को छह और बहुजन समाज पार्टी को एक पर बढ़त मिलते हुए नजर आ रही है। ऐसे में मध्‍य प्रदेश के पूर्व सीएम और राज्‍यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने रुझान में कांग्रेस के पिछड़ने के बाद शिवराज सरकार पर जमकर हमला बोला है।

हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट किया है और इस ट्वीट के माध्यम से उन्होंने कहा है, 'मैंने आपसे सुबह कहा था कि चुनाव लोकतंत्र और नोटतंत्र के बीच है। जनता और प्रशासन के बीच है। नोटतंत्र जीत गया, लोकतंत्र हार गया है।मैंने आपसे सुबह कहा था कि चुनाव लोकतंत्र और नोटतंत्र के बीच है। जनता और प्रशासन के बीच है।' वैसे अब तक पक्की तरह से मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे सामने नहीं आ पाए हैं, लेकिन रुझान देखकर ही बीजेपी ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

इस समय बीजेपी जश्न मनाने में लगा हुआ है क्योंकि बीजेपी को उम्मीद है कि उनकी जीत निश्चित है। वैसे आप देख रहे होंगे चुनाव नतीजों पर नजर रखे सीएम शिवराज सिंह चौहान पार्टी नेताओं के साथ मिठाई खाते नजर आए थे। हाल ही में उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष और बाकी साथियों को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया है। केवल यही नहीं, बल्कि भोपाल में बीजेपी दफ्तर में भी जश्न मनाया जा रहा है। इस समय पार्टी कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े लेकर धमाल मचा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी इस जश्न में शामिल हैं और झूम रहे हैं।

राघोपुर सीट: तेजस्वी यादव ने बनाई 9000 वोटों की बढ़त, भाजपा के सतीश यादव पिछड़े

MP उपचुनाव: दिग्विजय सिंह ने EVM पर उठाए सवाल, बोले- इन सीटों पर हम कभी नहीं हारते

बिहार चुनाव: मोकामा सीट से राजद की बड़ी जीत, एक बार फिर जीते बाहुबली अनत सिंह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -