बेटे की मौत से भी नहीं थमे कदम, लोगों की बचा रहे जान
बेटे की मौत से भी नहीं थमे कदम, लोगों की बचा रहे जान
Share:

अलेप्पो : सीरिया में हो रहे युद्ध में एक ऐसा व्यक्ति भी है जो न केवल लोगों की जान बचाने के लिये अपनी जान की परवाह नहीं करता है वहीं उसके बेटे की मौत होने के बाद भी लोगों के दुःख दर्द में हाथ बंटाने से उसके कदम नहीं थम सके है। मालूम हो कि सीरिया बीते कई वर्षों से युद्ध की चपेट में है।

जिस व्यक्ति की बात यहां हो रही है उसका नाम अबू हसन बताया गया है। वह युद्ध में मारे गये लोगों के शवों को तो उनके परिजनों को ढूंढकर सौंपने का काम करता है वहीं चंद साथियों का सहयोग लेकर लोगों की जान बचाने का भी कार्य करना उसके जीवन का लक्ष्य बन चुका है। अबू हसन के मन में युद्ध का दर्द है, उसका कहना है कि आखिर यह युद्ध कब तक चलेगा और कितने लोगों की जान जाती रहेगी।

अबू हसन सफेद हेलमेट पहनकर अपनी जान की परवाह न करते हुये लोगों की जान बचा रहा है। उसे न तो खाने की ंिचंता रहती है और न प्यास लगती है, बस लोगों को बचाने की चिंता उसे सताती रहती है। बताया गया है कि युद्ध में अबू का बेटा भी मौत का शिकार हो गया था, जो उसके काम में हाथ बंटाया करता था।

अबू बताता है कि जिस वक्त उसकी गोद में उसके बेटे का शव था, उसी वक्त युद्ध में घायल होने वाले कुछ लोगों को बचाने के लिये उसके पास संदेश आया था, ऐसी स्थिति में उसने स्वयं को संभाला। अपने बेटे के शव को दफनाया और फिर लोगों की मदद में जुट गया। हालांकि अबू को वह दिन याद रहेगा।

रूस ने दी अमेरिका को सीरिया में हमले रोकने की चेतावनी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -