केवल टॉलीवुड नहीं बल्कि कई हिंदी भाषी मूवीज में भी काम कर चुके है सचिन खेडेकर
केवल टॉलीवुड नहीं बल्कि कई हिंदी भाषी मूवीज में भी काम कर चुके है सचिन खेडेकर
Share:

टॉलीवुड और हिंदी मूवीज के मशहूर एक्टर और निर्देशक सचिन खेडेकर को तो आप सभी जानते ही होंगे। वह हमेशा किसी न किसी बात की वजह से चर्चा का विषय बने रहे, जबकि वह आज अपना 56वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है। सचिन खेडेकर का जन्म आज ही के दिन यानि14 मई 1965 को हुआ था। वह एक इंडियन एक्टर और निर्देशक हैं जिन्हें हिंदी, मराठी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और गुजराती भाषा की फिल्मों में उनके काम के लिए भी पहचाना जाता है।

उनकी प्रसिद्ध फिल्मों में आप का सुरूर, अस्तित्वा और श्याम बेनेगल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस: द फॉरगॉटन हीरो शामिल हैं, जिसमें उन्होंने सुभाष चंद्र बोस का किरदार निभाया था। उल्लेखनीय टीवी श्रृंखला में सैलाब इम्तिहान और समिधावन शामिल हैं जिसमें उन्होंने बी आर अम्बेडकर की भूमिका निभाई।  खेडेकर का जन्म और पालन-पोषण विले पार्ले, मुंबई में एक मराठी मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। उन्होंने 5 साल की उम्र में अपने पिता को खो दिया था उन्होंने थाडोमल शाहनी इंजीनियरिंग कॉलेज से पढ़ाई की।

फिल्मों में अभिनय करने से पहले खेडेकर ने एक थिएटर कलाकार के रूप में शुरुआत की। उन्होंने 1985 में नाटकों में अभिनय करना शुरू किया। उनका पहला नाटक विधिलिखत था। वह 2000 में श्याम रंग नामक एक नाटक में भी रहे हैं। उन्होंने 1995 में इम्तिहान शो के माध्यम से हिंदी टेलीविजन में प्रवेश किया।

जूनियर NTR की इस मूवी से कटा आलिया और जाह्नवी का पत्ता, अब जल्द होगी नई एक्ट्रेस की एंट्री

मशहूर कोरियोग्राफर ने जूनियर NTR को लेकर किया बड़ा खुसाला, कहा- ''बिना रिहर्सल के करते परफोर्म..."

बॉलीवुड में खुद के डेब्यू को लेकर महेश बाबू ने कह दी दिल जीत लेने वाली बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -