ये चार पुराने सीरियल्स आज भी देखना पसंद करते है लोग
ये चार पुराने सीरियल्स आज भी देखना पसंद करते है लोग
Share:

कोरोना वायरस की वजह से कई सीरियल्स की शूटिंग न होने की वजह से चैनल्स ने पुराने सीरियल्स का प्रसारण फिर से शुरू कर दिया है। इसके साथ ही पौराणिक सीरियल रामायण और महाभारत का दोबारा टेलीकास्ट शुरू हो चुका है। वहीं इस दौरान दर्शक कई और सीरियल्स के दोबारा प्रसारण की मांग कर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें  की  90 के दशक के चार सीरियल्स के बारे में जिसे दर्शक आज भी दोबारा देखना चाहते हैं। 

शक्तिमान
जिनके बचपन का जुड़ाव 90 के दशक से हो, वे शक्तिमान को अब भी नहीं भूल सकते है । वहीं शक्तिमान पहला ऐसा सुपर हीरो था जो दुश्मनों का नाश करने के साथ-साथ बच्चों को रोज एक नई सीख देता था। ये शो साल 2005 में खत्म हो गया परन्तु इसके किरदार आज भी हम सभी के जहन में जिंदा हैं। इस शो को देखने के लिए बच्चे खेलना तक छोड़ देते थे।

चंद्रकांता
'चंद्रकांता' सीरियल डीडी नेशनल पर 1994 से 1996 तक टीवी पर प्रसारित हुआ। इसके साथ ही इस शो के सभी किरदारों को लोगों ने काफी पसंद किया। वहीं इसमें चंद्रकांता का रोल शिखा स्वरूप ने निभाया था। इस शो में शिखा के अलावा शहबाज खान, मुकेश खन्ना, अखिलेंद्र मिश्रा और पंकज कपूर के अलावा अन्य सितारे भी थे। 

मोगली
मोगली सीरियल का गाना 'जंगल जंगल बात चली है' आज भी बच्चे गाते नजर आते हैं। इसके अलावा इस सीरियल में एक ऐसे बच्चे की कहानी दिखाई गई थी जो कि जंगली जानवरों के साथ रहता है। यह शो बच्चों को बहुत पसंद आया था। 

विक्रम बेताल
दूरदर्शन के मशहूर सीरियल्स में विक्रम बेताल का भी नाम मौजूद  है।वहीं इस शो में कई रहस्यमी कहानियां दिखाई गई थीं जो कि दर्शकों को कुर्सी से बांधे रखने के लिए मजबूर कर देती थीं। इसमें मुख्य रूप से कहानी राजा विक्रमादित्य और पिशाच बेताल की है।

 देबिना ने अपने नए प्रोजेक्ट के बारे में बताई कुछ खास बातें

कोरोना को लेकर उर्वशी ढोलकिया ने कही यह बात

दिव्यांका संग रसोई में जमकर हाथ बटा रहे है पति विवेक दहिया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -