दीपिका के अलावा इन एक्ट्रेसेस ने भी अपने रोल के लिए नहीं की खूबसूरती की फ़िक्र
दीपिका के अलावा इन एक्ट्रेसेस ने भी अपने रोल के लिए नहीं की खूबसूरती की फ़िक्र
Share:

हिंदी सिनेमा की बेहद ही खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। वही इस फिल्म में दीपिका​ की फिल्म 'छपाक'​ दिल्ली की रहने वाली एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर बनी है। इसके अलावा इस फिल्म में दीपिका ने लक्ष्मी का किरदार प्ले किया है जिसका नाम 'मालती' है। अपने किरदार में ढलने के लिए दीपिका अपने खूबसूरत से चेहरे को तेेजाब से जला हुआ दिखाया है।वही  दीपिका से पहले भी कई अभिनेत्रियों ने फिल्म की कहानी और किरदार के लिए अपनी खूबसूरती को दरकिनार कर अपने रोल को जिया। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण के अलावा कई और अभिनेत्रियों के नाम मौजूद हैं। आज हम आकपो ऐसी ही कई एक्टेसेस के नाम बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी खूबसूरती नहीं बल्कि एक्टिंग के दम पर फिल्मों और टेलीविजन पर राज किया है।

जीनत अमान
इस लिस्ट में पहला नाम शामिल होता है बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस जीनत अमान का। जी हाँ जीनत की सुपरहिट फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' को कोई कैसे भूल सकता है। वही इस फिल्म में जीनत ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया ​था। मूवी में जीनत ने रूपा का किरदार निभाया था। रूपा का एक हादसे में चेहरा जल जाता है। जीनत ने इस फिल्म के लिए अपनी खूबसूरती को भी दरकिनार कर दिया था। इसमें उनके साथ एक्टर शशि कपूर अहम रोल में थे। इस फिल्म के गाने काफी हिट रहे थे। 

प्रियंका सिंह
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' से एक हफ्ते पहले फिल्म 'एसिड' रिलीज हुई है। इस फिल्म में एक्ट्रेस और निर्देशक प्रियंका सिंह ने दीपिका की तरह ही एक एसिड सर्वाइवर का किरदारा प्ले​ किया है। फिल्म के सब्जेक्ट की तरह मूवी में उनका चेहरा तेजाब से जला हुआ दिखाया गया है। वही बेहद ही खूबसूरत दिखे वाली प्रियंका इस फिल्म में अपनी खूबसूरती को खोकर अपने किरदार से पूरी तरह न्याय करती नजर आई हैं। फिल्म एसिड अटौक से जुड़ी हुई जरूर है लेकिन इस फिल्म की कहानी 'छपाक' की कहानी से एकदम अलग है।

दिव्यंका त्रिपाठी
फिल्मों में ही नहीं बल्कि टीवी सीरियल में भी एक्ट्रेसेस ने अपने कैरेक्टर के लिए अपनी खूबसूरती को दर किनार किया गया है। इस लिस्ट में मौजूद हैं एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया। दिव्यांका छोटे परदे का जाना माना नाम हैं। दिव्यांका ने भी अपने टेलीविजन शो 'ये हैं मोहब्बतें' के लिए अपनी खूबसूरती को दरकिनार कर इस लुक को अपनाया था। शो के एक हिस्से को शूट करने के लिए दिव्यांका ने शन्नो का किरदार निभाया था। जिसमें उनके चहेरे का एक हिस्सा जला हुआ दिखाया था। 

सोनम कपूर ने उठाया भाई-भतीजावाद का मुद्दा, फैंस को कहा-'मेंटल हों क्या?'

सनी सिंह का मानना है की, '100 करोड़ रुपये हीरो नहीं, कहानी कमाती है'

एक्सीडेंट में याद्दाश खो बैठी यह मशहूर एक्ट्रेस, अब हो चुकी है ऐसी हालत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -