'राजनीतिक इवेंट में नहीं, शादी में आया हुआ', बेटे के कांग्रेस छोड़ने के सवाल पर भड़क उठे एके एंटनी
'राजनीतिक इवेंट में नहीं, शादी में आया हुआ', बेटे के कांग्रेस छोड़ने के सवाल पर भड़क उठे एके एंटनी
Share:

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी एवं गुजरात दंगों को लेकर आई BBC की डॉक्यूमेंट्री पर मचे राजनीतिक घमासान के बीच कांग्रेस को दक्षिण भारत के केरल में बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल के एंटनी ने कांग्रेस पार्टी में सभी पदों से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। वही इसको लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी तथा उन्होंने अपने इस्तीफे को लेकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना भी साधा। 

दरअसल अनिल एंटनी ने इस डॉक्यूमेंट्री का विरोध किया था जबकि कांग्रेस इसका समर्थन कर रही है। इस कारण पार्टी के अंदर विरोध झेल रहे अनिल एंटनी ने इस्तीफे की घोषणा की। इस इस्तीफे को लेकर उनके पिता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी से जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। एके एंटनी अपने बेटे अनिल एंटनी के इस्तीफे के प्रश्नों को इग्नोर करते दिखाई दिए। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं यहां एक शादी के लिए हूं। आप लोगों को थोड़ी तो समझ होनी चाहिए। मैं एक शादी में सम्मिलित हो रहा हूं, न कि किसी राजनीतिक कार्यक्रम में।

आपको बता दें कि अनिल एंटनी अपने एक ट्वीट के चलते कांग्रेस के लिए विलेन बन गए थे। तत्पश्चात, उन्होंने पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है। अनिल एंटनी ने ट्वीट कर इस्तीफे की खबर दी तथा कहा कि मुझ पर एक ट्वीट को डिलीट करने के लिए असहिष्णुता के साथ दबाव बनाया जा रहा था। ऐसा वे लोग कर रहे थे जो फ्रीडम ऑफ स्पीच के लिए खड़े होने की बात करते हैं। आगे उन्होंने कहा कि मैंने ट्वीट डिलीट करने से इंकार कर दिया। इसके साथ ही अनिल ने इस्तीफे का पत्र भी ट्वीट किया है। दरअसल केरल कांग्रेस की अलग-अलग ब्रांचेस ने BBC की बैन डॉक्यूमेंट्री को दिखाने की घोषणा की थी। अनिल एंटनी इस मुद्दे पर पार्टी लाइन से सहमत नहीं हुए तथा उन्होंने BBC की डॉक्यूमेंट्री का विरोध किया था। जिसे लेकर केरल कांग्रेस में ही घमासान मच गया था। 

हेमंत सरकार लाएगी 'हमीन कर बजट', जानिए क्या है ये?

'मैं इसे दिल्ली में भी करवाऊँगा', गणतंत्र दिवस के बहाने केजरीवाल ने बोला केंद्र पर हमला

'एक राज्य है जहां मुख्यमंत्री राज्यपाल को लिखता है', LG का नाम लिए बिना केजरीवाल ने कह डाली ये बड़ी बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -