तकनीक के माध्यम से समाज में मौजूद समस्याओं का समाधान खोजा जाना चाहिए
तकनीक के माध्यम से समाज में मौजूद समस्याओं का समाधान खोजा जाना चाहिए
Share:

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वर्तमान में युवा आधुनिक तकनीक से लैस हो गया है। ऐसे में वह समाज को गति दे रहा है ऊर्जा प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार सभी बातों का समाधान नहीं कर सकती है इसके लिए लोगों के सहयोग की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शून्य का आविष्कार भारत में हुआ इतना ही नहीं आईटी क्षेत्र में भारत विश्व समुदाय के सामने बेहतर कार्य कर रहा है और उसका नेतृत्व भी कर रहा है।

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्मार्ट इंडिया हैकाथाॅन 2017 के कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस कार्यक्रम को उन्होंने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। स्मार्ट इंडिया हैकाथाॅन 26 स्थानों पर शनिवार से प्रारंभ किया गया है। इसका उद्देश्य नए प्रयोगों को बढ़ाना है। इसमें करीब 10 हजार विद्यार्थियों ने भागीदारी की है। इस दौरान युवाओं ने हवाई अड्डों की जियो फेसिंग, आॅनलाईन टोल कलेक्शन, स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट, साइबर हमे और हवाई क्षेत्र को सुरक्षित बनाने के लिए किए जाने वाले अत्याधुनिक उपाय प्रदर्शित किए।

ये उपाय ऐसे थे जिसमें डिजिटल समाधान प्रस्तुत किया गया। इस हैकाथाॅन में तीन टीमों को जीतने पर क्रमशः एक लाख रूपए पचहत्तर हजार रूपए और पचास हजार रूपए का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इस समारोह में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि युवाओं को समाज में फैली परेशानियों का समाधान तलाशना होगा।

यह एक तरह से अवसर है तो चुनौती भी है। मगर आपको इसमें मज़ा आएगा। उन्होंने कहा कि जो युवा इस कार्यक्रम में भागीदारी कर रहे हैं उन्हें शुभकामना देता हूं। उन्होंने कहा कि तकनीक सभी के जीवन में बड़ा बदलाव कर सकती है। लोगों के जीवन में तकनीक के माध्यम से बदलाव ला सकते हैं।

Xiaomi के चीफ ने पीएम मोदी को दिया ख़ास उपहार

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग की जगह बनेगा नया आयोग

PM मोदी सोशल मीडिया पर अपनी लोकप्रियता को लेकर कितना खर्च करते है, जानकर हैरान हो जाओगे

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -