तबाही लेकर आएगा 2022, मचेगा हाहाकार!
तबाही लेकर आएगा 2022, मचेगा हाहाकार!
Share:

साल 2021 अब जाने वाला है और नया साल 2022 आने वाला है। ऐसे में नए साल यानी 2022 से लोगों को बहुत उम्मीदें हैं। साल 2020 और साल 2021 अपने साथ बहुत बुरा समय लाया लेकिन साल 2022 से लोगों को बड़ी उम्मीद है। ऐसे में आज हम आपको फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस (Nostradamus) की वह भविष्यवाणी बताने जा रहे हैं जो उन्होंने साल 2022 को लेकर की थी। जी दरअसल उन्होंने सदियों पहले 'लेस प्रोफेटीस' नाम की एक किताब में दुनिया को लेकर कई भविष्यवाणियां की थीं। वहीं उनकी 70 फीसदी भविष्यवाणियां (Nostradamus Predictions) हर साल सच साबित होती हैं। साल 2021 के लिए उन्होंने महामारी, अकाल और तबाही जैसी भविष्यवाणियां की थीं जिन्हें कोरोना वायरस और दुनिया भर में इससे मची तबाही से जोड़ कर देखा जा सकता है। अब हम आपको बताने जा रहे हैं साल 2022 के  लिए नास्त्रेदमस के द्वारा की गई कुछ चौंकाने वाली भविष्यवाणियां।

महंगाई होगी बेकाबू- नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों के अनुसार, साल 2022 में महंगाई नियंत्रण से बाहर हो जाएगी और अमेरिकी डॉलर में तेजी से गिरावट आएगी। 

पृथ्वी को नष्ट कर देगा ऐस्टरॉइड- साल 2022 की भविष्यवाणी में नास्त्रेदमस ने कहा है कि ऐस्टरॉइड की वजह से पृथ्वी को बहुत नुकसान पहुंचेगा। उन्होंने कहा एक बड़ी चट्टान समुद्र में गिरेगी और जिससे भयंकर लहरें उठेंगी जो पृथ्वी को चारों तरफ से घेर लेंगी।

विनाशकारी परमाणु बम फटेगा- उनकी भविष्यवाणी के अनुसार, अगले साल एक विनाशकारी परमाणु बम फट जाएगा और इससे जलवायु परिवर्तन होगा।

तीन दिनों तक पूरी दुनिया में रहेगा अंधेरा- उनकी भविष्यवाणी के अनुसार, साल 2022 तबाही और उसके बाद शांति लाएगा। इस शांति से पहले पूरी दुनिया में 72 घंटे का अंधेरा छा जाएगा। पहाड़ों पर बर्फ गिरेगी और कई देशों के युद्ध शुरू होते ही खत्म हो जाएंगे।

फ्रांस में आएगा बड़ा तूफान- नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के अनुसार, साल 2022 में फ्रांस में एक बड़ा तूफान आएगा। जिससे भीषण आग, सूखा और बाढ़ की स्थिति होगी।

खैर आपको यह भी बता दें कि नास्त्रेदमस की कई ऐसी भी भविष्यवाणी रहीं हैं जो गलत साबित हुईं हैं।

'पापा आप सही थे' लिखकर बेटी ने लगा ली फांसी

अडानी को पछाड़कर एक बार फिर एशिया के अरबपति नंबर वन बने मुकेश अंबानी

चुनाव से पहले भाजपा ने बदली अपनी रणनीति!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -