साल 2023 के लिए नास्त्रेदमस ने की खतरनाक भविष्यवाणी, आसमान से बरसेगी आग
साल 2023 के लिए नास्त्रेदमस ने की खतरनाक भविष्यवाणी, आसमान से बरसेगी आग
Share:

बाबा वेंगा ने दुनिया को लेकर कई भविष्यवाणियां की हैं जो कुछ तो सच भी हो चुकीं हैं। वहीं उनके अलावा नास्त्रेदमस ने भी कई भविष्यवाणियां की हैं जिनकी चर्चा होती है। जी दरअसल ऐसा माना जाता है कि नास्तेदमस ने एडॉल्फ हिटलर के उदय, द्वितीय विश्व युद्ध और फ्रांसीसी क्रांति जैसी ऐसिहासिक घटनाओं की सटीक भविष्यवाणी की थी। जी दरअसल उन्होंने करीब 6,338 भविष्यवाणियां को लिखा था, जिनमें यह भी शामिल है कि हमारी दुनिया का अंत कब और कैसे होगा। आपको बता दें कि नास्त्रेदमस ने कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत की भी भविष्यवाणी की थी।

नवरात्रि: मुंबई की लोकल ट्रैन में गरबा करने लगे पुरुष और महिलाएं, वीडियो हो रहे वायरल

जी दरअसल नास्त्रेदम का जन्म दिसंबर 1503 में हुआ था। 2 जुलाई, 1566 को उनकी मृत्यु हो गई। आपको बता दें कि फ्रांसीसी ज्योतिषी को गुजरे कई साल हो गए हैं, लेकिन उनकी भविष्यवाणियां अब तक जीवित हैं। ऐसा कहा जाता है कि उनकी 70 प्रतिशत से अधिक भविष्यवाणियां अब तक पूरी हो चुकी हैं। आपको बता दें कि नास्त्रेदम ने साल 2023 को लेकर भी बड़ी भविष्यवाणियां की है। अब हम आपको उनके बारे में बताते हैं। नास्त्रेदमस ने तीसरे विश्व युद्ध की भविष्यवाणी की है। जी दरअसल उन्होंने लिखा कि सात महीने महान युद्ध, बुरे कामों से मरे हुए लोग। लोग इस बात तो वर्ल्ड वॉर मान रहे हैं। जी हाँ और कई लोगों का कहना है रूस के आक्रमण के कारण यू्क्रेन में संघर्ष और भी बड़ा हो सकता है। जिसके परिणामस्वरूप विश्व युद्ध 3 हो सकता है।

नास्त्रेदमस ने लिखा है, 'एक पनडुब्बी में हथियार और डॉक्यूमेंट लेकर एक शख्स इटली के तट पर पहुंचेगा और युद्ध आरंभ करेगा। उसका काफिला दूर तक जाएगा। साम्राज्य गलत हाथों में चला जाएगा।'

हिन्दू मंदिर पर हमला करने वाला क्यों हो जाता है ‘मानसिक रोगी’? दुर्गा के बाद मुस्लिम युवक ने तोड़ी हनुमान प्रतिमा

मंगल लैंडिंग- इसके अलावा नास्त्रेदमस ने मंगल ग्रह पर गिरने वाले प्रकाश को संदर्भित किया था। जी हाँ और यह सुझाव देते हुए कि इंसान 2023 में लाल ग्रह पर जा सकता हैं।

नया पोप- 2023 के लिए नास्त्रेदमस की तीसरी भविष्यवाणी एक नया पोप है। जी दरअसल उन्होंने कहा कि पोप फ्रांसिस अंतिम सच्चे पोप होंगे। अगला पोप एक घोटाला करेगा और पवित्र रोमन चर्च के अंतिम उत्पीड़न में पीटर रोमन होगा। जो कई क्लेशों के बीच अपने झुंड को खिलाएगा। जिसके बाद सात पहाड़ी शहर नष्ट हो जाएगा।

इसके अलावा नास्त्रेदमस ने शाही भवन पर आकाशीय आग की भविष्यवाणी की थी। उन्होंने कहा था कि सभ्यता की राख से एक नई विश्व व्यवस्था का उदय होगा। लोग इससे किसी राजा या बड़े राष्ट्राध्यक्ष पर संभावित खतरे के रूप में देख रहे हैं। इसी के साथ नास्त्रेदमस ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मौत के बारे में भविष्यवाणी की थी। उन्होंने किताब में दावा किया है कि किंग चार्ल्स तृतीय प्रिंस हैरी के लिए सिंहासन का त्याग करेंगे।

2023 में होने वाली हैं ये खतरनाक चीजें! जानिए बाबा वेंगा की अगले साल की भविष्यवाणियां

कैब ड्राइवर ने कार में लिखा, 'मुझे भैया या अंकल न कहें', उबर ने दिया अनोखा जवाब

Video: 'पढ़ाई करते-करते बूढ़ा हो जाऊंगा', होमवर्क से परेशान बच्चे की दुखभरी कहानी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -