बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों के साथ-साथ फ्रांसीसी ज्योतिषी एवं भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने भी कई भविष्यवाणियां की थीं, जो समय के साथ और भी अधिक चर्चा में आई हैं। नास्त्रेदमस का जन्म 1503 में फ्रांस में हुआ था तथा वह पूरी दुनिया में अपनी भविष्यवाणियों के लिए प्रसिद्ध हैं। 1566 में उनका निधन हो गया, किन्तु उनकी भविष्यवाणियों का प्रभाव आज भी बरकरार है। कई बार उनकी भविष्यवाणियों को लेकर बहस होती रही है, लेकिन बहुत सी भविष्यवाणियां सच भी साबित हुई हैं। ऐसे में 2025 के लिए की गई उनकी भविष्यवाणियों पर ध्यान देना और उन पर विचार करना जरूरी लगने लगा है।
तीसरा विश्व युद्ध
नास्त्रेदमस ने 2025 में दुनिया की महान शक्तियों के बीच युद्ध की चेतावनी दी थी, जो तबाही का कारण बन सकता है।
वैश्विक आर्थिक संकट
एक अन्य भविष्यवाणी में नास्त्रेदमस ने वैश्विक अर्थव्यवस्था के पतन की ओर इशारा किया है, जिसके कारण समाज में अशांति फैल सकती है। इस वैश्विक आर्थिक संकट में मेक्सिको, लैटिन अमेरिकी देशों और यूरोप भी प्रभावित होंगे।
एक्सट्रीम क्लाइमेट चेंज
प्रदूषण एवं अन्य कारणों से 2025 में अत्यधिक जलवायु परिवर्तन होगा। ऐसी गर्म हवाएं चलेंगी, जिनका अनुभव पहले कभी नहीं किया गया। यूरोप में इस जलवायु परिवर्तन का सबसे अधिक प्रभाव देखने को मिलेगा।
अकाल और सामाजिक तनाव
वैश्विक खाद्य असुरक्षा इतनी बढ़ जाएगी कि दुनिया के सबसे कमजोर हिस्से और भी अस्थिर हो सकते हैं। 2025 में आने वाली प्राकृतिक आपदाएं अकाल और सामाजिक तनाव जैसी स्थितियां पैदा कर सकती हैं।
तकनीकी प्रगति
नास्त्रेदमस ने यह भी भविष्यवाणी की थी कि तकनीक हमारी रोज़मर्रा की जिंदगी और अन्य क्षेत्रों में प्रमुख भूमिका निभाने लगेगी।
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों में 2025 के लिए कई गंभीर और महत्वपूर्ण घटनाओं का उल्लेख है, जिनमें तीसरे विश्व युद्ध, वैश्विक आर्थिक संकट, जलवायु परिवर्तन, खाद्य असुरक्षा और तकनीकी प्रगति सम्मिलित हैं। हालांकि इन भविष्यवाणियों का वास्तविक रूप क्या होगा, यह भविष्य में ही स्पष्ट होगा, लेकिन नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों का अध्ययन यह दर्शाता है कि हमे आने वाले वक़्त के लिए तैयार रहना चाहिए।