उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने जारी किया अनोखा फरमान, लोगों में फिर बैठा खौफ
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने जारी किया अनोखा फरमान, लोगों में फिर बैठा खौफ
Share:

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने एक ऐसा फरमान जारी किया है जिससे वहां के नागरिकों में विशेष रूप से महिलाओं में दहशत फैल गई है। उत्तर कोरिया में अफसर किम जोंग उन की बेटी के नाम वाली लड़कियों एवं महिलाओं को अपनी पहचान बदलने के लिए विवश कर रहे हैं। अपनी रिपोर्ट में यह खबर दी। उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन की बेटी का नाम जू एई (Ju Ae) है तथा माना जाता है कि उसकी उम्र लगभग नौ से 10 वर्ष है। 

वही इस ताजा फरमान के कई मायने निकाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि किम जोंग अपनी बेटी को सबसे अलग पहचान देना चाहता है। रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय सरकारों ने जू एई नाम वाली महिलाओं के जन्म प्रमाण पत्र बदलने के आदेश जारी किए हैं। एक सूत्र ने कहा, "कल, जोंगजू शहर में सुरक्षा मंत्रालय ने रेजिडेंट रजिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट में 'जू एई' नाम से रजिस्ट्रड महिलाओं को अपना नाम बदलने के लिए सुरक्षा मंत्रालय में तलब किया।"

रिपोर्ट के अनुसार, उनके पड़ोस में एक 12 वर्षीय लड़की का नाम जू एई था। पता चलने पर उसके माता-पिता को बेटी का जन्म प्रमाण पत्र बदलने के लिए सुरक्षा मंत्रालय में तलब किया गया था। इसके साथ ही अफसरों ने कहा है कि नाम "एक सप्ताह के भीतर" बदला जाना चाहिए। अफसरों ने कहा कि किम जोंग की बेटी की नाम अब "सर्वोच्च सम्मान" के व्यक्ति के रूप में आरक्षित है। हाल ही में जू एई उत्तर कोरिया की सैन्य परेड के दौरान अपने पिता के साथ सार्वजनिक तौर पर दिखाई दी थीं। जिससे यह अनुमान लगाया गया कि किम जोंग की बेटी को उसके उत्तराधिकारी के तौर पर तैयार किया जा सकता है। 

'मंदिर सरकार के अधीन हो सकते हैं, तो मस्जिद-चर्च क्यों नहीं?', छिंदवाड़ा में बोले देवकीनंदन ठाकुर

'सिंधिया की बदौलत बना हूं CM', भरी महफ़िल में शिवराज सिंह ने दिया बड़ा बयान

दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में भड़की भीषण आग, दमकल की 9 गाड़ियां मौके पर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -