प्रतिबंधों के बाद भी उत्तर कोरिया कर रहा मिसाईलों का परीक्षण
प्रतिबंधों के बाद भी उत्तर कोरिया कर रहा मिसाईलों का परीक्षण
Share:

माॅस्को। विभिन्न प्रतिबंधों के बाद भी उत्तर कोरिया अपने सैन्य कार्यक्रमों को जारी रखना चाहता है। अब उस पर रूस ने आरोप लगाया है कि, उत्तर कोरिया लंबी दूरी की मिसाइल का परीक्षण करने की तैयारी में है। उक्त मिसाइल अमेरिका के पश्चिमी तट तक अपना असर दिखा सकती है।

रूस की ड्यूमा संसद के अंतर्राष्ट्रीय मसले की समिति के सदस्य एंटोन मोरोजोव व रूस के दो और सांसदों ने इस सप्ताह 2 से 6 अक्टूबर तक प्योंगयांग का दौरा भी किया था। रूस की समाचार एजेंसी आरआईए ने सांसदों के हवाले से कहा कि, वे एक लंबी दूरी के नए मिसाइल परीक्षण की तैयारी करने में लगे हैं।

मगर, उत्तर कोरिया द्वारा किए जाने वाले मिसाईल परीक्षण से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न देशों के कान खड़े हो गए हैं। उत्तर कोरिया के इरादों से सभी आशंकित हैं। कहा जा रहा है कि उनकी सोच में युद्ध की बात शामिल है।

अभी उत्तर कोरिया से बात करना उपयुक्त नहीं - अमेरिका

नॉर्थ कोरिया ने अमेरिका को दी परमाणु हमले की धमकी

उत्तर कोरिया ने दी अमेरिका को विमान गिराने की चेतावनी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -