उत्तर कोरिया ने किया अमेरिका में विध्वंस, अमेरिकी धरती पर गिरा बम
Share:

प्योंगयांग : आप सुबह सवेरे उठे होंगे और जब आपका एक विध्वंसकारी वीडियो पर ध्यान जाएगा तो संभवतः आपको आपकी आंखों पर यकीन ही नहीं होगा। यह वीडियो है उत्तर कोरिया द्वारा अमेरिका पर कथित परमाणु हमले का। जी हां, उत्तर कोरिया ने अमेरिका में परमाणु हमला कर दिया। अब इसके क्या विध्वंसकारी परिणाम सामने आए हैं यह वीडियो में दर्शाया गया है। दरअसल यह महज एक वीडियो है। हालांकि ऐसा अभी तक हकीकत में नहीं हुआ है।

दरअसल उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन का स्वागत करते हुए वीडियो में विध्वसं को दर्शाया गया है। इस वीडियो में अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाईल से अमेरिका के शहर में परमाणु बम गिराने के दृश्य दिखाए गए हैं। यह बम अमेरिका के शहर को आग के गोले में बदल देता है। इस वीडियो में विस्फोट के दौरान अमेरिका के ध्वज को आग की लपटों के बीच बताया गया है और यह ध्वज जलते हुए दर्शाया गया है।

वीडियो में दिखाया गया है कि उत्तर कोरिया इस हमले के बाद प्रसन्नता जाहिर कर रहा है और किम जोंग उन के ही साथ अन्य लोग तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उत्सवी माहौल में दिखाए गए हैं। गौरतलब है कि उत्तर कोरिया पहले भी लास्ट चांस नामक एक वीडियो जारी कर चुका है जिसमें अमेरिका का एक शहर बर्बाद होते हुए दर्शाया गया है।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने कोरियाई प्रायद्वीप में जंगी बेड़ा भेजा था। अमेरिका इसे रक्षात्मक कदम बता रहा है, जबकि उत्तर कोरिया का कहना है कि यदि अमेरिका कार्रवाई करेगा तो फिर उत्तर कोरिया परमाणु हमला करेगा। जबकि अमेरिका ने उत्तर कोरिया से अपने मिसाईल और परमाणु कार्यक्रम को रोकने की बात कही है।

अमेरिका के चेताने पर भी नहीं रूक रहा उत्तर कोरिया, किया मिसाईल परीक्षण

दक्षिण कोरिया की सरहद पर पहुंचे अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस

उत्तर कोरिया ने अमेरिका को दी परमाणु हमले की चेतावनी

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -