उत्तर कोरिया के सनकी तानाशाह ने हंसने पर लगाया बैन, जानिए क्यों?
उत्तर कोरिया के सनकी तानाशाह ने हंसने पर लगाया बैन, जानिए क्यों?
Share:

उत्तर कोरिया (North Korea) से एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल यहाँ वैसे ही कई पाबंदियां हैं लेकिन अब यहाँ लोगों के हंसने और खुश होने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। जी हाँ, सुनकर आपको हैरानी हो रही होगी लेकिन यह सच है। मिली जानकारी के तहत इस समय उत्तर कोरिया अपने पूर्व नेता किम जोंग इल की 10वीं बरसी बना रहा है।

आपको बता दें कि यहाँ पर पूर्व नेता के निधन के 10 साल पूरे होने पर राष्ट्रीय शोक मनाया जा रहा है। इसी को लेकर यहां की जनता पर 11 दिनों तक कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। मिली जानकारी के तहत यहाँ के अधिकारियों ने लोगों के हंसने, खुशी व्यक्त करने शराब पीने पर रोक लगाने का सख्त आदेश दिए हैं। वहीँ दूसरी तरफ यहाँ के पुलिस अधिकारी लोगों पर कड़ा पहरा लगाकर बैठे हैं। वह यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि लोग पर्याप्त दुखी है या नहीं।

आप सभी को हम यह भी बता दें कि उत्तर कोरिया के क्रूर तानाशाह किम जोंग इल का निधन 17 दिसंबर 2011 में हार्ट अटैक से हुआ था। वहीं उसके बाद से उत्तर कोरिया में हर साल यह 10 दिनों का शोक दिवस मनाया जाता है, हालांकि इस बार उनकी मौत के 10 साल पूरे होने पर यह 11 दिनों का शोक दिवस होगा। ऐसे में लोगों के हंसने-खुश होने पर बैन लग चुका है और सभी लोगों को अधिक से अधिक दुःखी रहने के लिए कहा गया है। इसी के साथ लोगों पर यहाँ ड्रिंक करने से लेकर शॉपिंग करने तक पर बैन लगाया गया है।

किस ब्रिटिश गवर्नर जनरल ने 1870 में स्थानीय स्वशासन के विकास के लिए वित्तीय विकेंद्रीकरण पर एक प्रस्ताव पारित किया था?

अजमेर किस सूफी सन्त से सम्बंधित है ?

क्रिकेट का बदला हॉकी में हुआ पूरा, भारत से हारा पाकिस्तान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -