मदद के लिए चीखती-चिल्लातीं नजर आई नोरा फतेही, वीडियो देख चौंके लोग
मदद के लिए चीखती-चिल्लातीं नजर आई नोरा फतेही, वीडियो देख चौंके लोग
Share:

जानी मानी मशहूर एक्ट्रेस एवं डांसर नोरा फतेही (nora fatehi) ने अपने दम पर अपने लिए एक बड़ा मुकाम बनाया है। नोरा फतेही एक तरफ जहां अपने डांस से सभी का दिल जीत लेती हैं तो दूसरी तरफ उनकी सुंदरता एवं बोल्डनेस की भी खूब चर्चा होती है। नोरा फतेही के फोटोज एवं वीडियोज अक्सर वायरल होते हैं तथा इस बीच नोरा फतेही का एक थ्रोबैक वीडियो सामने आया है। इसे नोरा का पहला ऑडिशन टेप बताया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर नोरा फतेही का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में नोरा फतेही ऑडिशन देती दिखाई दे रही हैं। क्लैप के अनुसार, नोरा की आयु उस समय 20 वर्ष थी। वीडियो में नजर आ रहा है कि ऑडिशन के समय नोरा पहले अपना नाम बताती हैं तथा फिर अपने प्रोफाइल देती हैं। वहीं इसके पश्चात् नोरा फतेही एक सीन के लिए अभिनय करती नजर आती हैं। वीडियो में नोरा ऐसा एक्ट करती हैं, जैसे वो पानी में डूब रही हैं और खुद को बचाने के लिए चीखती चिल्लाती नजर आ रही हैं। वीडियो नोरा का पहला ऑडिशन टेप बताया जा रहा है, जो लगभग 11 वर्ष पुराना है।

गौरतलब है कि नोरा फतेही मूल तौर पर कनाडा की रहने वाली हैं, मगर 2014 से ही मनोरंजन जगत में सक्रिय हैं। नोरा फतेही ने बिग बॉस से करियर आरम्भ किया था। तत्पश्चात, उन्होंने कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में अपने सिजलिंग डांस मूव्स से दर्शकों का दिल जीता। नोरा के नाम कई हिट वीडियोज हैं। वहीं नोरा ने डांस के अतिरिक्त अभिनय भी किया है और केवल हिंदी ही नहीं बल्कि साउथ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। नोरा इंस्टाग्राम पर बहुत एक्टिव रहती हैं तथा उनकी तस्वीरें और वीडियोज अक्सर वायरल होते हैं।

जान से मारने की धमकी मिलने पर कोलकाता में परफॉर्म करेंगे सलमान खान?

जन्मदिन पर कंगना रनौत ने मांगी माफी, जानिए क्या कहा?

शाहरुख़ खान ने शेयर किया इरफान पठान के बेटे का वीडियो, जानिए क्या है खास?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -