गर्मी में शादी-पार्टी के लिए नोरा फतेही के इन साड़ी लुक्स से लें आईडिया
गर्मी में शादी-पार्टी के लिए नोरा फतेही के इन साड़ी लुक्स से लें आईडिया
Share:

गर्मी के मौसम में लोग शादियों में सबसे अधिक जाते हैं और इस मौसम में शादी भी सबसे अधिक होती है। हालाँकि इस मौसम में शादी में जाने से पहले यह सोचना पड़ता हैं कि क्या पहने कि गर्मी न लगे और हम भी खूबसूरत लगे। वैसे आप चाहे तो वेडिंग या पार्टी के लिए नोरा फतेही के इन साड़ी लुक्स को अपना सकती हैं। यह बड़े क्लासी और बेहतरीन है। इन्हे अपनाने के बाद आप पर से किसी की नजरे नहीं हटेंगी, इतना तो तय है। एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने फैशन स्टाइल को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। ऐसे में अगर आप शादी या पार्टी में जाने का प्लान बना रही हैं तो नोरा के इन साड़ी लुक्स से भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

शिमरी साड़ी - नोरा फतेही इस पिंक कलर की शिमरी साड़ी में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। जी दरअसल आप देख सकते हैं इस साड़ी को नोरा ने पिंक सिल्वर स्ट्रैपी ब्लाउज के साथ स्टाइल किया है। वहीँ अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए नोरा ने अच्छा मेकअप और बालों को सिंपल कर्ल लुक दिया है।

सिल्क साड़ी - आप देख सकते हैं इस तस्वीर में नोरा फतेही ने ग्रीन सिल्क साड़ी पहनी हुई है। नोरा का ये लुक बेहद एलिगेंट है। आप देख सकते हैं इस साड़ी के साथ ग्रीन कलर का स्ट्रैपी ब्लाउज पेयर किया है। इस साड़ी के बॉर्डर पर मोतियों का काम किया गया है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए नोरा ने व्हाइट कलर का पर्ल नेकलेस और इयररिंग पहने हैं जो आप भी पहन सकती हैं।

चिकनकारी साड़ी - आप चाहे तो नोरा का यह लुक अपना सकती है। आप देख सकते हैं इस तस्वीर में नोरा ने व्हाइट कलर की साड़ी पहनी है जिसपर लाल रंग का बॉर्डर है। वहीँ इस साड़ी को नोरा फतेही ने रेड कलर के ब्लाउज के साथ पेयर किया है। इसी के साथ ट्रेडिशनल ज्वेलरी पहनी है।

ऑर्गेनजा सिल्क साड़ी - आजकल ऑर्गेनजा साड़ी का चलन हैं। जी हाँ और इस तस्वीर में नोरा फतेही ने पीच कलर के ऑर्गेनजा सिल्क साड़ी पहनी है। आप देख सकते हैं इसे सीक्वेंस वर्क लेस बॉर्डर वाले ब्लाउज के साथ पेयर किया है। वहीँ अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए नोरा ने मिनिमल मेकअप किया है और पर्ल नेकलेस और इयररिंग पहने हैं।

इस मशहूर फिल्म निर्माता को हुई 1 साल की जेल, जानिए पूरा मामला

रोमांटिक वेकेशन से लेडी-लव संग वापस लौटे विक्की, वायरल हुई खूबसूरत वीडियो

बेटे की गोद में बैठी हुई नज़र आई किरण खेर, बेटे ने कही ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -