नोरा के आते ही उनके पास भागे टैरेंस, भारती बोली- 'कोरोना का वैक्सीन आया है'
नोरा के आते ही उनके पास भागे टैरेंस, भारती बोली- 'कोरोना का वैक्सीन आया है'
Share:

एक्ट्रेस नोरा फतेही के फैंस दुनियाभर में मौजूद हैं जो उन्हें जमकर प्यार देते हैं। वैसे नोरा के फैंस के लिए हाल ही में एक गुड न्यूज आई है। जी दरअसल जल्द ही नोरा एक बार फिर से इंडियाज बेस्ट डांसर्स के सेट पर दिखाई देने वाली हैं। मिली जानकारी के मुताबिक नोरा इस दशहरे पर शो में दिखाई देने के लिए तैयार हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on

वैसे इसी क्रम में शो का नया प्रोमो वीडियो भी सामने आ गया है जो आप देख सकते हैं। इस प्रोमो को इस समय बहुत तेजी से पसंद किया जा रहा है। वैसे नोरा को शो में देख सभी काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं। आप देख सकते हैं सेट पर नोरा व्हाइट कलर की ड्रेस पहनकर पहुंचीं और अपने पूरे लुक में वह बहुत ही गॉर्जियस नजर आईं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस दशहरे नोरा फतेही इंडियाज बेस्ट डांसर में एंट्री लेंगी।

वहीँ इस दौरान नोरा को देख टैरेंस लुईस अपनी जज की कुर्सी छोड़ नोरा के पास भागते नजर आएँगे। यह देखकर भारती कहेंगी कि 'टैरेंस सर ऐसे भागते आए, गिरते-पड़ते जैसे कोरोना का वैक्सीन आया है हमारे सेट पर।' वहीँ इसके बाद नोरा फतेही, टैरेंस लुईस और मलाइका अरोड़ा साथ में डांस करते हैं। वैसे हम आपको यह भी बता दें कि शो के जज मलाइका अरोड़ा, गीता कपूर और टैरेंस लुईस हैं। वहीँ बीते दिनों ही मलाइका अरोड़ा कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं और उस दौरान उनकी जगह शो में नोरा फतेही को दी गई थी।

जूनियर चिरंजीवी सरजा का हुआ आगमन

एजाज-पवित्रा की लड़ाई को अली ने कहा एक्टिंग, काम्या पंजाबी ने दी ये प्रक्रिया

भाबीजी घर पर हैं ने पूरे किये 1400 एपिसोड, मना जश्न

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -