'नोरा फतेही ने भाव नहीं दिया...', प्रिंस नरूला के रिलेशनशिप पर बोली अजमा फल्लाह
'नोरा फतेही ने भाव नहीं दिया...', प्रिंस नरूला के रिलेशनशिप पर बोली अजमा फल्लाह
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर अदाकारा कंगना रनौत का शो लॉकअप हर बीतते दिन के साथ दिलचस्प होता जा रहा है। कंगना की जेल में अब रियलिटी शो के किंग प्रिंस नरूला ने जबरदस्त एंट्री ली है। जेल में कदम रखते ही प्रिंस के बाकी कैदियों के साथ झगड़े भी आरम्भ हो गए हैं। प्रिंस शो में पहले दिन से तहलका मचा रहे हैं। इसी बीच अजमा फल्लाह संग प्रिंस की लड़ाई भी देखने को मिली।

वही लॉक अप में प्रिंस को देखकर अजमा फल्लाह, नोरा फतेही संग प्रिंस के रिलेशनशिप पर कमेंट करने लगती हैं। दरअसल, प्रिंस एवं नोरा सलमान खान के शो बिग बॉस में एक ही सीजन में दिखाई दिए थे। शो में दोनों की नजदीकियां बहुत बढ़ गई थीं। अजमा इसी बात को लेकर प्रिंस पर कमेंट करती हुई दिखाई दी। अजमा ने प्रिंस को कहा- प्रिंस नरूला को नोरा फतेही ने भाव नहीं दिया। 

अजमा फल्लाह की इस बात पर प्रिंस बहुत भड़क गए तथा उन्होंने अजमा को चेतावनी देते हुए कहा- बेटा यदि अब तू दोबारा पर्सनल गई ना, बहुत बुरा होगा। मैं एक मैरिड मैन हूं। शट अप। प्रिंस आगे गुस्से से अजमा से बोलते हैं- तेरा सारा सामान उठाकर बाहर फेंक दूंगा मैं। प्रिंस नरूला अपनी लेडी लव युविका चौधरी से भी बिग बॉस 9 में मिले थे। इसी शो में प्रिंस को युविका से प्यार हुआ था। शो के पश्चात् वर्ष 2018 में दोनों ने ग्रैंड वेडिंग की थी। तब से अब तक दोनों अपनी सिजलिंग केमिस्ट्री से प्रशंसकों को कपल गोल्स देते हैं। वहीं, प्रिंस के गेम की बात करें तो कई रियलिटी शोज जीतने के पश्चात् प्रिंस नरूला ने अब कंगना रनौत के लॉक अप में एक चैलेंजर बनकर एंट्री ली है। प्रिंस के शो में आने से शो का टेम्प्रेचर हाई हो गया है। अब देखने वाली बात होगी कि लॉक अप में प्रिंस क्या तहलका मचाते हैं। 

साड़ी पहन उर्फी जावेद ने कर डाली ऐसी हरकत, वीडियो देख बोले लोग- 'यही और रह गया था बस'

रोजे को लेकर उर्फी से किया सवाल तो बोली- 'मैं अल्लाह को नहीं मानती'

भारती के मां बनते ही बदले पति हर्ष के रंग, खुद को बता डाला पार्ट टाइम मैरिड

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -