माधुरी के साथ डांस करती नजर आईं नोरा, वायरल हुआ वीडियो
माधुरी के साथ डांस करती नजर आईं नोरा, वायरल हुआ वीडियो
Share:

माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही बेहतरीन डांसर्स के नाम भी जाने जाते है। ऐसे में जब दोनों साथ में एक शो में दिखाई दी तो उनका डांस देखने ही लायक था। दरअसल नोरा फतेही डांस रियलिटी शो ‘डांस दीवाने 3’ में गई थीं। इस शो के तीन जजों में से एक माधुरी दीक्षित भी हैं। उनका साथ देने इस हफ्ते नोरा फतेही पहुंची हैं। ये एपिसोड इस वीकेंड प्रसारित किया जाने वाला है।

माधुरी दीक्षित से मिली प्रेरणा: सामने आए एक प्रोमो वीडियो में नोरा माधुरी की तारीफें करती हुई दिखाई दी। नोरा कहती हैं कि ‘मैंने देवदास एक बिलियन बार देखी थी। जब भी कोई पूछता है कि आपकी प्रेरणा कौन हैं, आप इंडिया क्यों आईं तो मैंने हमेशा आपका (माधुरी) का नाम लिया है।‘ नोरा की ये बातें सुनकर माधुरी उनका शुक्रिया भी कहा।  जिसके उपरांत नोरा और माधुरी साथ में ‘देवदास’ के गाने ‘मार डाला’ पर डांस करती हैं। दोनों एक दूसरे के साथ ताल से ताल मिलाकर थिरकती हैं और डांस से समां बांध देती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 

'मेरा पिया..' गाने पर धमाल: ऐसा ही एक वीडियो माधुरी दीक्षित ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें वो अपनी मूवी के एक गाने ‘मेरा पिया घर आया’ पर डांस करती हुई नज़र आ रही है। उनके साथ नोरा फतेही उनका बखूबी साथ दे रही हैं। माधुरी ने कैप्शन में लिखा- ‘मेरा पिया घर आया।‘
 


दिखीं बेहद खूबसूरत: यदि लुक्स की बात की जाए तो माधुरी ने गुलाबी रंग का लहंगा पहना है जिस पर जरी का वर्क किया गया है। जिसके साथ उन्होंने डार्क गुलाबी रंग के नेकलेस और इयररिंग्स पहने हैं। बालों को बांधकर वह अपने लुक को कंप्लीट करती हैं। वहीं नोरा ने सिल्वर कलर का बॉडी हगिंग गाउन पहना। उन्होंने बालों को खुला रखा है।

ससुराल में अपने ‘बच्चों’ के साथ एंजॉय कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा

बिहार के इस इलाके में लगी भयानक आग, लोगों में मचा हड़कंप

मिस यूनिवर्स रह चुकी लारा दत्ता ने इस फिल्म से किया था अपना करियर शुरू

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -