हनीट्रैप में फंसकर लोगों को बनाते थे शिकार, 2 महिलाओं समेत 3 गिरफ्तार
हनीट्रैप में फंसकर लोगों को बनाते थे शिकार, 2 महिलाओं समेत 3 गिरफ्तार
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली से सटे नोएडा App के माध्यम से हनीट्रैप में फंसाकर लोगों से दोस्ती कर लूटने वाले गैंग का फेज-2 पुलिस ने मंगलवार को पर्दाफाश किया है। आरोपी बेहोश कर वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने गिरोह में शामिल दो महिलाओं समेत तीन लोगों को अरेस्ट किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने लोगों से लूटा गया सामान बरामद कर लिया गया है। मंगलवार को पुलिस टीम ने पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल में डाल दिया गया है।

नोएडा सेंट्रल जोन के ADCP इलामारन ने बताया कि पुलिस टीम को जानकारी मिली थी कि एक गिरोह एप के माध्यम से लोगों से दोस्ती कर लूट की वारदातों को अंजाम दे रहा है। इसके बाद मंगलवार को पुलिस टीम ने भंगेल लेबर चौक के पास से दो महिलाओं समेत तीन लोगों को अरेस्ट कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की शिनाख्त विजयनगर गाजियाबाद के रहने वाले विनोद, मुरादनगर की पूजा शर्मा और उत्तम नगर दिल्ली की पूनम मेहतो के रूप में हुई है। आरोपियों के दो साथी अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस टीम उनकी तलाश में दबिश दे रही है। जल्द ही दोनों को अरेस्ट कर लिया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपी टिंडर एप के जरिए लोगों से दोस्ती करते थे। बाद में उनके साथ लूट करते थे। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस को सोने की अंगूठी, सोने की चेन और सोने का सिक्का मिला है, जिनकी कीमत लगभग एक लाख 75 हजार रुपये है। इसके साथ ही दो चांदी के ग्लास, चांदी का सिक्का, आर्टिफिशियल सामान, आधार कार्ड, विभिन्न बैंकों के 10 क्रेडिट, डेबिट कार्ड, चार मोबाइल, 60 नींद की गोलियां, एक पुड़िया में पिसा हुआ पाउडर और 4200 रुपये मिले हैं।

जुआ खेलने के लिए नन ने चुराए 6 करोड़, ऐशो-आराम में उड़ाए स्कूली बच्चों के पैसे

कैमरे के सामने दंपति ने की खुदखुशी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

कील से आँखें निकाली.. गले को जूतों से कुचला.., कानपुर में 10 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी की हदें पार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -