लखनऊ: नोएडा की सोसाइटी में महिला के साथ गाली-गलौज और बदसलूकी करने वाला आरोपी श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) गिरफ्तार कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने उसे मेरठ से पकड़ा है। नोएडा पुलिस ने चार दिनों से फरार चल रहे त्यागी को 3 लोगों के साथ गिरफ्तार किया है। 25 हजार के इनामी त्यागी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विभिन्न टीमों के साथ ही STF को भी लगाया गया था।
अब नोएडा पुलिस, श्रीकांत त्यागी केस को लेकर प्रेस वार्ता करने वाली है। इससे पहले गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी के पत्नी को सुबह पुलिस ने एक बार फिर से हिरासत में लिया था। बताया जा रहा है कि पत्नी को श्रीकांत के लोकेशन के बारे में पता था। पुलिस ने मंगलवार की सुबह त्यागी के एक और वाहन को जब्त किया। इससे पहले सोमवार को सोसाइटी में श्रीकांत त्यागी के आवास के अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।
बता दें कि अपने आप को भाजपा नेता बताने वाले श्रीकांत त्यागी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इसमें वह सोसाइटी की महिला के साथ बदसलूकी करता दिखाई दे रहा था। इसको लेकर पुलिस ने श्रीकांत के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी थी। 4 दिनों से फरार चल रहे श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के लिए उसके रिश्तेदारों, परिचितों से लगातार पूछताछ की जा रही थी। त्यागी के अलग-अलग ठिकानों पर दबिश भी डाली जा रही थी। अब वह पुलिस की गिरफ्त में आ गया है।
क्या मुस्लिम संस्थानों में 'पसमांदा' मुसलमानों को मिलेगा आरक्षण ? मांग उठते ही भड़के कट्टरपंथी
BJP का दामन छोड़ इस पार्टी का हाथ थामेंगे CM नीतीश, 1 बजे करेंगे राज्यपाल से मुलाकात
2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर अमित शाह ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी