अब पाकिस्तान पर नहीं है किसी तरह का भरोसा
अब पाकिस्तान पर नहीं है किसी तरह का भरोसा
Share:

नई दिल्ली : रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर द्वारा यह स्पष्ट कहा गया है कि पाकिस्तान पर किसी तरह का भरोसा नहीं किया जा सकता है। पाकिस्तान से किसी भी तरह की चर्चा तो की ही नहीं जा सकती है। एक समाचार चैनल से बातचीत के दौरान पर्रिकर ने कहा कि पाकिस्तान को यह साबित करना होगा कि वे चर्चा के प्रति ईमानदार हैं या नहीं हैं।

पाकिस्तान में पनाह लिए हुए आतंकियों के ख‍िलाफ कार्रवाई के सवाल पर पर्रिकर ने कहा कि अमेरिका द्वारा ओसामा बिन लादेन के खिलाफ जिस तरह की कार्रवाई की गई। क्या उसके बारे में किसी को बताया गया था। इसी तरह से भारत भी स्वयं ही यह तय करेगा कि उसे क्या करना है और यह सब कब करना है। अब बहुत हो गया। भारत खामोश नहीं रहेगा।

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में हुए विवाद पर रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने खुलकर कहा कि जवाहरलाल नेहरू विश्विद्यालय में देश के विरूद्ध जो भी कहा गया वह देशद्रोह है। भारत की बर्बादी जैसे शब्द ठीक नहीं है। इस पर भारत की आपत्ती है। केंद्रीय मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कार्य का अनुभव बेहद अच्छा रहा है। पहले दिल्ली आने के लिए तैयारी नहीं थी लेकिन अब मोदी के साथ कार्य कर अच्छा लग रहा है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -