इन 3 वैज्ञानिकों को मिला साल 2021 का फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार
इन 3 वैज्ञानिकों को मिला साल 2021 का फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार
Share:

वर्ष 2021 के लिए भौतिकी के नोबेल पुरस्कार कि घोषणा कर दी गई है। इस वर्ष यह प्रतिष्ठित सम्मान 3 वैज्ञानिकों को दिया गया है। इसे पाने वाले Syukuro Manabe, Klaus Hasselmann तथा Giorgio Parisi ने मुश्किल फिजिकल सिस्टम को समझने के लिए आवश्यक महत्वपूर्ण खोजें की थीं। बीते वर्ष भी यह सम्मान 3 वैज्ञानिकों को प्राप्त हुआ था।

क्या थी खोज?
Syukuro Manabe एवं Klaus Hasselmann ने धरती की जलवायु का फिजिकल मॉडल तैयार किया जिससे इसमें होने वाले परिवर्तन पर सटीकता से दृष्टि रखी जा सकती है तथा ग्लोबल वॉर्मिंग का अंदाजा लगाया जा सकता है। वहीं, Giorgio Parisi ने अणुओं से लेकर ग्रहों तक के फिजिकल सिस्टम में होने वाले तेज परिवर्तन तथा विकारों के बीच की गतिविधि को दिखाया।

बीते वर्ष किसे मिला था?
बीते वर्ष सम्मानित किए जाने वाले Roger Penrose vs यह बताया था कि ब्लैक होल फॉर्मेशन से जनरल थिअरी ऑफ रिलेटिविटी का अनुमान लगाया जा सकता है। वहीं, Reinhard Genzel एवं Andrea Ghez ने हमारी गैलेक्सी के केंद्र में उपस्थित भव्य द्रव्यमान के कॉम्पैक्ट ऑब्जेक्ट की खोज की थी। वहीं वर्ष 2019 का अवार्ड कनाडा में जन्मे कॉस्मॉलजिस्ट जेम्स पीबल्स को बिग बैंग के पश्चात् के समय पर थिअरटिकल काम के लिए दिया गया था। उनके साथ स्विस ऐस्ट्रोनॉमर मिचेल मेयर तथा डीडियर कुएलोज को हमारे सोलर सिस्टम के बाहर के ग्रह की खोज के लिए दिया गया था।

US दौरे के बाद अब यूरोप जाएंगे पीएम मोदी, ये होगा पूरा कार्यक्रम

खत्म हुआ इंतजार! रिलीज हुआ भुवन बाम की पहली वेब सीरीज 'ढिंढोरा' का ट्रेलर

IPL 2021: मुंबई और राजस्थान में कांटे का मुकाबला आज, जो हारा वो हो जाएगा बाहर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -