नेशनल हेराल्ड मामले में नहीं चली संसद, कांग्रेस ने लगाए सरकार पर आरोप
नेशनल हेराल्ड मामले में नहीं चली संसद, कांग्रेस ने लगाए सरकार पर आरोप
Share:

नई दिल्ली : नेशनल हेराल्ड मसले पर संसद के दोनों सदनों में हंगामा हुआ। इस दौरान कांग्रेस ने सत्तापक्ष पर सवालों की बौछार कर दी। कांग्रेस द्वारा सरकार पर बदले की कार्रवाई का आरोप लगाते हुए यह कहा गया कि इस मामले में जमकर हंगामा किया गया। दोनों ही सदनों में कांग्रेस सांसद वेल तक पहुंचे। सरकार के विरूद्ध नारेबाजी की गई। इसके बाद राज्यसभा की कार्रवाई स्थगित हो गई। कांग्रेस सदस्यों ने लोकसभा और राज्यसभा में हंगामा कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरूद्ध विपक्ष ने जमकर नारेबाजी की।

राज्यसभा में कांग्रेस सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाए गए। इस दौरान सदन में नारे गूंजे मोदी तेरी दादागिरी नहीं चलेगी। लोकसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा कहा गया कि देश में दो तरह के नियम अमल में लाए जा रहे हैं। सत्ता पक्ष के लिए एक अलग ही कानून है जबकि विपक्ष के साथ दूसरे तरह के कानून से व्यवहार किया जा रहा है। 

कांग्रेस आखिर क्यों विरोध कर रही है। विरोध इसलिए किया जा रहा है क्योंकि स्पीकर ने इसकी अनुमति नहीं दी। उनका कहना था कि प्रश्नकाल के बाद उन्होंने बोलने के लिए कहा। कांग्रेस सांसद भड़क उठे और लोकसभा में वे नारेबाजी करने लगे। उनका कहना था कि सरकार विपक्ष की आवाज़ को दबाने का प्रयास भी कर रही है। कांग्रेस सांसदों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार की नीति है हर किसी को दबाकर राज किया जाए। सत्ता पक्ष सीबीआई का उपयोग विपक्ष को डराने के लिए करने लगा है।

नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मंत्री यदि किसी वर्ग के लोगों की तुलना कुत्ते से करते हैं तो उन्हें हटाया जाना चाहिए। सरकार पर हमला होने पर संसदीय कार्य मंत्री एम. वैंकेया नायडू ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मसला कांग्रेस शासन के दौरान दर्ज हुआ। कांग्रेस द्वारा हंगामा कर देश के विकास में बाधा पहुंचाई जा रही है। उसे जनादेश का सम्मान करना चाहिए। मंत्री ने कोई भी गलत काम नहीं किया है।

वीके सिंह को न्यायालय ने सभी आरोपों से मुक्त कर दिया। कांग्रेस सरकार को असफल करने का प्रयास किया गया है। राज्यसभा में कांग्रेस ने अपना रूख जारी रखते हुए राज्यसभा में नारेबाजी की गई तो दूसरी ओर हंगामा भी कर दिया गया। जमकर हुए हंगामे के बाद सदन की कार्रवाई दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -