सर्जिकल स्ट्राईक पर न हो राजनीति
सर्जिकल स्ट्राईक पर न हो राजनीति
Share:

पटना : बिहार राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने भारतीय सेना द्वारा लाईन आॅफ कंट्रोल के पास किए गए सर्जिकल स्ट्राईक को लेकर कहा है कि भारतीय सेना की इस कार्रवाई पर राजनीति नहीं होना चाहिए। इस मामले में उन्होंने ट्विटर पर संदेश दिया और लिखा कि देश और राष्ट्र की सुरक्षा से अधिक कुछ भी महत्वपूर्ण नहीं है। सेना के मामलों और सर्जिकल स्ट्राईक पर राजनीति नहीं की जाना चाहिए।

इतना ही नहीं तेजस्वी के ट्विट पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने रिट्विट भी किया। तेजस्वी ने अपनी बात जयहिंद लिखकर समाप्त की। तेजस्वी का कहना था कि देश की सुरक्षा के मसले पर राजनीति नहीं होना चाहिए। सर्जिकल स्ट्राईक पर राजनीति नहीं करने की सलाह आरजेडी के नेताओं को भी दी गई है।

गौरतलब है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को सलाम करते हुए कहा था कि पाकिस्तान को सर्जिकल स्ट्राईक के सबूत दे देना चाहिए। जिसके बाद हर कहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का विरोध किया जा रहा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -