'विदेश से समर्थन की जरूरत नहीं', दिग्विजय पर आखिर क्यों भड़के कपिल सिब्बल?
'विदेश से समर्थन की जरूरत नहीं', दिग्विजय पर आखिर क्यों भड़के कपिल सिब्बल?
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के पश्चात् जर्मनी के बयान पर दिग्विजय सिंह ने आभार जताया था। इसे लेकर दिग्विजय सिंह पर भाजपा के पश्चात् पूर्व कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने हमला बोला है। वहीं, कांग्रेस ने कहा कि भारत के लोकतंत्र के लिए किसी भी खतरे से आंतरिक तौर पर निपटना होगा। जाने-माने वकील एवं कांग्रेस के पूर्व दिग्गज नेता कपिल सिब्बल ने दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा है कि हमें विदेश से समर्थन की जरुरत नहीं है। उन्होंने ट्वीट किया कि दिग्विजय सिंह बोलते हैं कि भारत में लोकतंत्र से कैसे समझौता किया जा रहा है, इस पर ध्यान देने के लिए बर्लिन (जर्मनी) को धन्यवाद। मगर मेरे विचार से हमें आगे चलने के लिए बैसाखियों की आवश्यकता नहीं है। हमें विदेश से समर्थन की आवश्यकता नहीं है। हमारी लड़ाई हमारी अपनी है और इसमें हम साथ हैं।

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के पश्चात् जर्मनी के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा था कि हमने भारत में राहुल गांधी के खिलाफ फैसले एवं उनकी सदस्यता निलंबित किए जाने का संज्ञान लिया है। इसे लेकर दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा था कि धन्यवाद जर्मनी। इस बात पर ध्यान देने के लिए कि भारत में किस प्रकार लोकतंत्र का उत्पीड़न किया जा रहा है। भाजपा के कई नेताओं ने कांग्रेस एवं दिग्विजय सिंह पर हमला किया, पार्टी पर आंतरिक मामलों में 'विदेशी हस्तक्षेप' का आरोप लगाया। 

दिग्विजय सिंह के ट्वीट का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप के लिए विदेशी शक्तियों को आमंत्रित करने के लिए राहुल गांधी का आभार। याद रखें, भारतीय न्यायपालिका विदेशी हस्तक्षेप से प्रभावित नहीं हो सकती है। भारत अब 'विदेशी प्रभाव' को सहन नहीं करेगा क्योंकि हमारे पीएम नरेंद्र मोदी हैं। 

इंदौर मंदिर हादसे में मृतकों के परिजनों ने उठाया ये बड़ा कदम

मच्छर मारने वाली कॉइल ने किया पूरा परिवार, हैरान कर देने वाला है मामला

‘मेरे बेटे के पास 30 करोड़ की संपत्ति है, लेकिन', सुसाइड नोट लिखकर IAS के दादा-दादी ने मौत को लगा लिया गले

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -