आज मुंबई वासियों को नहीं मिलेगा गोकुल दूध, तेज बारिश है वजह
आज मुंबई वासियों को नहीं मिलेगा गोकुल दूध, तेज बारिश है वजह
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई में आज यानी शनिवार को लोगों को गोकुल दूध नहीं मिल सकेगा। जी दरअसल कोल्हापुर जिले में इस समय भारी बारिश हो रही है और इसी बारिश के चलते जिले में बाढ़ की स्थिति पैदा हो चुकी है। यहाँ लगातार हो रही बारिश ने पूरा जन-जीवन प्रभावित किया है और इसी बारिश का असर गोकुल दूध पर भी पड़ा है। इस वजह से मुंबई में आज यानि शनिवार को गोकुल दूध की आपूर्ति बंद रहेगी। आपको बता दें कि तेज बारिश के कारण दूध कलेक्शन में 76 हजार लीटर की कमी आई है।

जी दरअसल बीते शुक्रवार को कलेक्शन में 10 से 11 लाख लीटर की गिरावट आने का अनुमान लगाया गया है। वहीं दूसरी तरफ गोकुल के अध्यक्ष विश्वास पाटिल का कहना है कि, 'बाढ़ के कारण ग्रामीण इलाकों में ज्यादातर सडके बंद पड़ी हुई हैं। जिस कारण गोकुल दूध का कलेक्शन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। यही वजह है कि दूध की सप्लाई शनिवार को बाधित रहेगी।' आप सभी को हम यह भी बता दें कि इस समय महाराष्ट्र में हालत बहुत खराब है।

एनडीआरएफ (NDRF) की एक और टीम को कोल्हापुर भेजा गया है। बीते गुरुवार को एनडीआरएफ की 2 टीमें पहले ही कोल्हापुर भेजी जा चुकी हैं, लेकिन बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए एक और टीम को भेजने का फैसला लिया है। जी दरसल प्रशासन इस समय किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरत रहा है। खराब मौसम के चलते मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के 5 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। आपको बता दें कि मुंबई और ठाणे में भी ऑरेंज अलर्ट जारी है। वहीं सिंधुदुर्ग और कोल्हापुर में भारी बारिश का अनुमान है।

आज दो दिवसीय दौरे पर मेघालय रवाना होंगे अमित शाह, 8 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे मंथन

राहत! लगातार सातवें दिन भी नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज का भाव

महाराष्ट्र: बारिश-भूस्खलन से अब तक 136 लोगों की मौत, परिजनों को मिलेंगे 5-5 लाख रुपये

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -