अमेरिका में नहीं होगी मोदी-शरीफ की मुलाकात
अमेरिका में नहीं होगी मोदी-शरीफ की मुलाकात
Share:

नई दिल्ली : भारत और पाकिस्तान के नेताओं के बीच जब भी वार्ता और भेंट होती है लोग खुशियों का अनुभव करते हैं, लगता है अब तो सीमा पर तनाव कम होगा। अब तो सदियों के झगड़े-झंझट मिटेंगे मगर हर बार वार्ता रद्द हो जाती है। रूस में जब दोनों ही देशों के प्रधानमंत्री आपस में मिले तो शांति वार्ता कुछ आगे बढ़ी लेकिन अब अमेरिका की उड़ान पर दोनों प्रधानमंत्री जाने वाले हैं तो फिर भारत - पाकिस्तान रिश्तों को लेकर चर्चा चल पड़ी है। हालांकि संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल होने वाले नेताओं के आपस में मिलकर शांति वार्ता पर चर्चा करने के आसार कम ही हैं। माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच वार्ता नहीं होगी। 

मामले में यह कहा गया है कि वाॅशिंगटन में मोदी और शरीफ की भेंट के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। यूनाईटेड स्टेट में राज्य विभाग के प्रवक्ता ने भी हस मामले में कहा कि दोनों देशों को इस मसले को सुलझा लेना चाहिए। मिली जानकारी के अनुसार यह कहा गया है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अन्य सदस्य दोनों देशों को अपनी बातें सुलझाने को लेकर सलाह दे सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि भारत और पाकिस्तान के बीच वर्षों से आतंकवाद और कश्मीर मसले पर विवाद चलते रहे हैं। दोनों ही देश एक दूसरे पर फायरिंग किए जाने और घुसपैठ की साजिशों का आरोप लगाते हैं। ऐसे में वार्ता बेनतीजा रहती है। वार्ता के बाद पाकिस्तान भारत से युद्ध छेड़ देता है। कारगिल में भी पाकिस्तान ने वर्ष 1999 में युद्ध के हालात पैदा किए थे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -