पाक सलाहकार ने कहा पाकिस्तान की अशांति में भारत की संलिप्तता का कोई सबूत नही
पाक सलाहकार ने कहा पाकिस्तान की अशांति में भारत की संलिप्तता का कोई सबूत नही
Share:

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षासलाहकार सरताज अजीज ने कहा है कि पाकिस्तान की अशांति में भारत की कथित संलिप्तता से जुड़े दसतावेजों में कोई ‘ठोस सबूत’ नहीं है, बल्कि गवाहों की सुरक्षा के लिहाज से केवल उनका विवरण है। इससे पहले पाकिस्तानी मीडिया में यह खबर आई थी कि अजीज ने गुरुवार को इस्लामाबाद में विदेश मामलों पर सीनेट की स्थाई समिति के सामने गवाही में कहा कि इसके बजाय डोजियर में केवल भारत की संलिप्तता का तरीका और वृतांत दिया गया है।

इसके पहले अधिकारिक बयान में डोजियर में कहा गया था कि बलूचिस्तान, संघीय प्रशासित कबायली इलाका और कराची में भारत की संलिप्तता के सबूत हैं। विदेश सचिव एजाज अहमद चौधरी ने समिति में कहा कि डोजियर के विवरण की संवेदनशीलता को देखते हुए बंद कमरे में पैनल के सदस्यों के साथ ही शेयर की जानी चाहिए।

अजीज का मानना है कि सबूतों को ध्यान से तैयार किया गया है। लेकिन सूत्रों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस सबूत शेयर नही किए जा सकते। इससे पहले भी अजीज ने अगस्त में भारतीय अफसरों को तीन दस्तावेज सौपंने की प्लानिंग की थी। जिसे बाद में किन्हीं कारणों से निरस्त कर दिया गया। बाद में उसी दस्तावेज को यूएनओ औऱ यूएसए के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिस पर अमेरिका ने कड़ा प्रतिरोध जाहिर किया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -