पुडुचेरी सीएम और राज्यपाल में नहीं हैं मतभेद
पुडुचेरी सीएम और राज्यपाल में नहीं हैं मतभेद
Share:

पुडुचेरी। आमतौर पर केंद्र के अगेंस्ट पार्टी वाली सरकार के साथ यह देखा गया है कि उस राज्य सरकार की पटरी राज्य के राज्यपाल से नहीं बैठती है लेकिन पुडुचेरी को लेकर कुछ अलग ही बात सामने आई है। जिसमें यह कहा गया है कि पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी मंत्रिमंडल और उपराज्यपाल किरण बेदी के मध्य किसी तरह का मतभेद नहीं है। उनका कहना था कि उपराज्यपाल और मंत्रिमंडल के मध्य किसी तरह का संघर्ष नहीं है।

गौरतलब है कि उपराज्यपाल और मंत्रिमंडल संविधान के अंतर्गत निर्धारित की गई शक्तियों के तहत वे कार्य कर रहे हैं। जिसके कारण मतभेद की गुजाईश नहीं है। इस मामले में मुख्यमंत्री नारायणसामी का कहना है कि पुडुचेरी और दिल्ली में परिस्थितियां अलग हैं।

पुडुचेरी को लेकर अलग तरह के प्रावधान संविधान में हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश अधिनियम 1963 के तहत तैयार किए गए नियम भी बेहद अलग हैं। जिसके कारण किसी को भी यह नहीं कहना चाहिए कि दिल्ली व पुडुचेरी दोनों ही केंद्र शासित प्रदेश के हालात एक जैसे हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -