खुद की चाल चलेगा हाथी, नहीं लेगा किसी दल का सहारा
खुद की चाल चलेगा हाथी, नहीं लेगा किसी दल का सहारा
Share:

लखनऊ​ : उत्तरप्रदेश में वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में बहुजन समाजवादी पार्टी किसी भी तरह का गठबंधन नहीं करेगी। इस बात के साफ हो जाने के बाद इस राज्य में महागठबंधन जैसी संभावनाओं को नकार दिया गया है। बसपा ने स्पष्ट किया कि उत्तरप्रदेश में आयोजित होने वाले विधानसभा चुनाव में बसपा के कांग्रेस सहित विभिन्न दलों के साथ गठजोड़ किए जाने की संभावनाओं पर चर्चा चल रही थी। मगर बसपा की प्रमुख मायावती ने अपनी ओर से गठबंधन की सभी संभावनाओं को नकार दिया।

उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी 403 सीटों पर निर्वाचन लड़ेगी वे अपनी पूरी शक्ति से चुनाव लड़ेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती द्वारा इस मामले में गलत प्रचार करने का आरोप भी लगाया गया। उनका कहना था कि इस बात को लेकर भी अफवाह चल रही है कि बसपा भाजपा से हाथ मिला सकती है।

यह अफवाह सपा ही फैला रही है। उत्तरप्रदेश की पूर्वमुख्यमंत्री द्वारा कहा गया कि मीडिया में उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव में बसपा, भाजपा से हाथ मिला रही है। इस तरह की अफवाह समाजवादी पार्टी द्वारा फैलाए जाने की बात मायावती ने कही। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि सपा द्वारा पहले ही भारतीय जनता पार्टी से हाथ मिला लिया गया।  

उन्होंने कहा कि सपा बिहार में भाजपा को सहायता पहुंचाने के लिए पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले महागठबंधन से अलग हो गई थी। मगर सपा के नेताओं द्वारा बसपा को लेकर गलत तरीके से प्रचार किया जा रहा है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -