झारखंड में 2 दिन से कोरोना का कोई केस नहीं, फिर भी रेड जोन में है रांची
झारखंड में 2 दिन से कोरोना का कोई केस नहीं, फिर भी रेड जोन में है रांची
Share:

रांची: लॉकडाउन 3 सोमवार से लागू हो चुका है और 17 मई तक जारी रहेगा। लेकिन, लॉकडाउन पार्ट 3 में रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन के आधार पर रियायत के अलग-अलग दायरे निर्धारित किए गए हैं। इस बीच झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कड़ा और बड़ा फैसला लेते हुए किसी भी जिले में कोई ढील नहीं देने का एलान किया है। 

हेमंत सोरेन ने रांची में कहा कि बाहर से आने वाले प्रवासियों को देखते हुए लाॅक डाउन में कोई भी ढील नहीं दी जा रही है। अभी अतिरिक्‍त सतर्कता की जरुरत है। हालाँकि, झारखंड के लिए राहत की बात यह है कि 24 जिलों में से महज एक राजधानी रांची को रेड जोन में रखा गया है, इसके अलावा 23 जिलों में कुछ गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। झारखंड के 14 जिले ग्रीन जोन में हैं.

वहीं झारखंड में लॉक डाउन 3 के पहले दिन  सोमवार को लगातार दूसरे दिन कोई पॉजिटिव मामला नहीं आया है। लेकिन राज्य में महामारी के सर्विलांस में लगे इंटिग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम (IDSP) की रिपोर्ट का अनुमान है कि आने वाले 14-15 दिन बेहद अहम होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक अगले 14-15 दिनों में कोरोना मामलों की संख्या तीन गुनी हो सकती है, जो कि करीब 350 के लगभग होगी। शनिवार तक मिले मरीजों के हिसाब से सूबे में कुल 116 कोरोना संक्रमित मामले हैं, जिनमें से 4 की जान जा चुकी है। वहीं 27 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।  

Bharat eMarket होगा बहुत बड़ा E-Commerce प्लेटफॉर्म, जानें क्या है अलग

लॉकडाउन में भारत ने आयात किया 50 किलों सोना, जानें पूरी रिपोर्ट

EMI माफ़ हो, सरकार चुकाए क़र्ज़, केंद्र को अभिजीत बनर्जी ने दिया सुझाव

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -