महिला ने आर्डर किया हैमबर्गर लेकिन आये सिर्फ दो केचअप, कारण है मजेदार
महिला ने आर्डर किया हैमबर्गर लेकिन आये सिर्फ दो केचअप, कारण है मजेदार
Share:

आजकल कई ऐसी खबरें वायरल हो जाती हैं जो हंसा-हंसा कर लौट-पौट कर देती है। अब ऐसी ही एक खबर तेजी से वायरल हो रही है। जी दरअसल इस मामले को कनाडा का बताया जा रहा है। यहाँ एक महिला ने मंगाया कुछ और उसे मिला कुछ।।।! जी हाँ, बताया जा रहा है यहां रहने वाली एक महिला ने ऑनलाइन माध्‍यम से एक हैमबर्गर आर्डर किया। वहीं जब दुकान वालों को आर्डर मिला तो उन्होंने उनके घर पर बर्गर तो नहीं भेजा लेकिन दो केचअप के पैकेट जरूर भेज दिए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JodyPoole (@jodypooole) on

वैसे अब आप सोच रहे होंगे ऐसा क्यों।।।? तो हम आपको बता दें कि ऐसा एक खास कारण से हुआ है। जी दरअसल महिला के पति ने अपने इंस्‍टाग्राम पर ऑर्डर की पर्ची शेयर की है और पति ने जानकारी दी है कि 'दोनों ने पिछली रात को कुछ शराब पी थी। ऐसे में सुबह उसका हैंगओवर उतारने के लिए दोनों ने हैमबर्गर खाने का प्‍लान बनाया। इसके बाद पत्‍नी ने ऑनलाइन माध्‍यम से दो हैमबर्गर का ऑर्डर दे दिया।' उनके ऑर्डर देने के बाद दोनों हैमबर्गर आने का इंतजार करने लगे, लेकिन जब उनके घर पर ऑर्डर की डिलीवरी हुई तो सभी के होश उड़ गए। दोनों ने ऑर्डर आने पर देखा कि पैकेट में बर्गर नहीं था, उसमें सिर्फ केचअप के दो पैकेट पड़े थे। यह देखकर दोनों परेशान हो गए लेकिन जब उन्‍होंने पर्ची देखी तो पूरा माजरा समझ आया।

जी दरअसल पत्‍नी को हर ऑर्डर पर कुछ न कुछ मॉडिफिकेशन की आदत थी इसका मतलब है कि वह हर किसी चीज को अपनी पसंद के अनुसार ठीक करवाकर या बनवाकर मंगाती है। ऐसे में उसने हैमबर्गर के साथ भी ऐसा ही किया। उसने ऑर्डर के मॉडिफिकेशन में लिख दिया, 'नो बन, नो पैटी, नो ओनियन'। इसका मतलब बर्गर में उसे न तो ब्रेड चाहिए थी, ना ही प्‍याज चाहिये था और ना ही बीच में टिक्‍की चाहिए थी। ऐसे में बर्गर नहीं आ पाता इस कारण कंपनी ने उन्हें दो केचअप दे दिया।

सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है खेसारी लाल का ये गाना, लाखों लोगों ने किया पसंद

केबीसी के इस सवाल में था रेणुका शहाणे के पति का नाम, एक्ट्रेस ने दी ये प्रतिक्रिया

आसमानी आफत से बंगलूरू के लोगों का जीवन बेहाल, सीएम येदियुरप्पा ने किया मुआवज़े का ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -