सपा-बसपा गठबंधन पर फिलहाल विचार नहीं
सपा-बसपा गठबंधन पर फिलहाल विचार नहीं
Share:

संत कबीर नगर : उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा राज्य में वर्ष 2017 के चुनाव को लेकर कहा गया है कि राज्य में महागठबंधन की तरह गठबंधन की संभावनाओं पर चर्चा की जा रही है लेकिन राजनीतिकरूप से इस पर किसी भी तरह की चर्चा यदि की जाती है तो इस बारे में समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायमसिंह यादव ही अपना निर्णय लेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा है कि राज्य में महागठबंधन की संभावना हो सकती है या नहीं इस पर अभी विचार नहीं हुआ है। उत्तरप्रदेश के संत कबीर नगर में उन्होंने उपस्थितों को संबोधित किया और पत्रकारों से चर्चा की।

उनका कहना था कि राज्य में महागठबंधन की संभावना है मगर जब उनसे गठबंधन में किसी भी दल के साथ साझीदारी करने का सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इस पर निर्णय सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव करेंगे। राजद और जदयू के मध्य बिहार में गठबंधन किए जाने को लेकर उन्होंने उत्तरप्रदेश में सपा और बसपा के हाथ मिलाने की संभावना को लेकर सवाल किया। जिसके उत्तर में अखिलेश द्वारा कहा गया कि सपा और बसपा के संबंध राजद और जदयू से बेहद भिन्न हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती दूसरों के लिए बहन हैं मगर उनके लिए वह बुआ है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसे समय राज्य के विकास के लिए वे अच्छा कार्य कर रहे हैं। लोगों की उन पर नज़र है। उत्तरप्रदेश में वे गठबंधन करना चाहते हैं। उनका कहना था कि हमें भी इन बातों पर नज़र रखना होगी।

उन्होंने राज्य में विकास कार्यों को लेकर जानकारी दी। उनका कहना था कि राज्य में विकास की योजनाऐं अपनी गति से आगे बढ़ रही हैं हालांकि तय काम समय पर पूरे किए जाऐंगे। उल्लेखनीय है कि सपानीत मुख्यमंत्री अखिलेश ने राज्य में आने वाले नेशनल हाईवेज़ को दुरूस्त करने की मांग भी केंद्र सरकार से की थी। इस दौरान उन्होंने सड़कों के निर्माण को लेकर फंड दिए जाने की बात भी कही थी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -