आज होगा नीतीश-तेजस्वी सरकार का शपथ कार्यक्रम, यहाँ देंखे नई कैबिनेट की सूची!
आज होगा नीतीश-तेजस्वी सरकार का शपथ कार्यक्रम, यहाँ देंखे नई कैबिनेट की सूची!
Share:

पटना: बिहार में 5 वर्ष पश्चात् फिर महागठबंधन की सरकार बन रही है। RJD-कांग्रेस सहित 7 पार्टियों के सहयोग से बुधवार को राजभवन में नीतीश कुमार 8वीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे। उनके साथ तेजस्वी यादव भी उपमुख्यमंत्री बनेंगे। सरकार में इन दोनों के अतिरिक्त और कौन-कौन लोग सम्मिलित होंगे, इस पर अभी संशय बरकरार है। सूत्रों के अनुसार, तय फॉर्मूले में RJD को 16 मंत्री पद मिले हैं, जबकि JDU के खाते में 13 और कांग्रेस के 4 विधायक मंत्री बन सकेंगे। 12 विधायकों वाली CPI(ML) ने सरकार में सम्मिलित होने पर अभी कोई फैसला नहीं किया है।

बता दे कि नीतीश कुमार के इस्तीफे के पश्चात् पुरानी मंत्रिमंडल को भंग कर दिया गया है। मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने राज्यपाल के आदेश से अधिसूचना जारी की है। वही बीजेपी ने राष्ट्रीय जनता दल के खिलाफ सड़क पर उतरने की तैयारी की है। बुधवार को पार्टी मुख्यालय पर धरना का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पूर्व मंत्री, सांसद, विधायक सम्मिलित होंगे।

नई मंत्रिमंडल में संभावित मंत्रियों की सूची:-
1- RJD कोटे से:- तेजप्रताप यादव, आलोक कुमार मेहता, अनिता देवी, जितेन्द्र कुमार राय, चन्द्रशेखर, कुमार सर्वजीत, बच्चा पांडेय, भारत भूषण मंडल, अनिल सहनी, शाहनवाज, अख्तरुल इस्लाम शाहीन,समीर महासेठ, भाई वीरेन्द्र, ललित यादव, कार्तिक सिंह, वीणा सिंह, रणविजय साहू, सुरेन्द्र राम
2- JDU कोटे से- विजय कुमार चौधरी, विजेन्द्र प्रसाद यादव, अशोक चौधरी, उपेन्द्र कुशवाहा, शीला कुमारी, श्रवण कुमार, मदन सहनी, संजय कुमार झा, लेशी सिंह, सुनील कुमार, जयंत राज, जमां खान
3- कांग्रेस कोटे से- मदन मोहन झा, अजीत शर्मा, शकील अहमद खान, राजेश कुमार
4- हम (से) कोटे से- संतोष कुमार सुमन

'सबको नौकरी देंगे..' कहने वाले केजरीवाल के वादे निकले 'झूठे', RTI ने खोली पोल

दो महीने में दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव पाई गई प्रियंका वाड्रा, माँ सोनिया भी हुईं थी संक्रमित

जम्मू कश्मीर में कब होंगे विधानसभा चुनाव ? सामने आया बड़ा अपडेट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -