2024 में नीतीश का होगा सूपड़ा साफ़! इन 4 फार्मूलों पर बीजेपी खेलेगी सियासी दांव
2024 में नीतीश का होगा सूपड़ा साफ़! इन 4 फार्मूलों पर बीजेपी खेलेगी सियासी दांव
Share:

पटना: BJP ने बिहार में 2024 लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पिच की तैयारी शुरू कर दी गई है। पार्टी ने सूबे में हर मोर्चे पर दबे पांव JDU और आरजेडी की जमीन को खिसाकाने का प्लान तैयार कर लिया है। JDU के भीतर इस वक़्त घमासान भी मचने लगा है। पार्टी दो धड़ों में बंटी नजर आ रही है। उपेंद्र कुशवाहा के रूप में पार्टी का एक बड़ा चेहरा बगावती तेवर अपने लिए है। ऐसे में भाजपा के लिए चुनावी जमीन को तैयार करने में सहायता भी मिल सकती है। इस बार बीजेपी की नजर बिहार की 40 में से 39 लोकसभा सीटों को जीतने पर टिकी हुई हैं।

2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान जो राजनीतिक परिस्थिति थी वो अब पूरी तरह बदल गया है। उस समय भाजपा, JDU और LJP के साथ चुनावी मैदान में उतरी थी। उस चुनाव में भाजपा को 17 सीटों पर भी जीत मिल गई थी। वहीं, उसकी सहयोगी पार्टी  JDU को 16 और एलजेपी को 6 सीटें मिली थीं। इस बार BJP इस खेल में अकेले ही लड़ने का मन बना चुकी है। ऐसे में उसकी सीटें बढ़ना तय माना जा रहा है। लेकिन सवाल है कि आखिर किस फार्मूले पर बीजेपी को किस तरह मिलेगी जीत?

बिहार में जीत का फार्मूला नंबर 1: भाजपा बिहार की पिछड़े और अति पिछड़े वर्ग के वोट बैंक पर आंखें गड़ाए हुए बैठ है। ये वो वर्ग है जिसे नीतीश कुमार का वोट बैंक कहा जा रहा है। लेकिन भाजपा इस वोट बैंक को साधने के लिए कई कोशिशें भी करने में लगे हुए है। कुर्मी जाति से आने वाले आरसीपी सिंह JDU के वोट बैंक में सेंध लगा सकते हैं। खबरें हैं कि कभी JDU की रणनीति का अहम हिस्सा रहे RCP सिंह 2024 के चुनाव से पहले बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। उनके भाजपा में आने से कुर्मी वोट बीजेपी में शिफ्ट भी होने वाली है।

बिहार में जीत का फार्मूला नंबर 2 : कुशवाहा फैक्टर भी बीजेपी के लिए कारगर साबित हो सकता है। उपेंद्र कुशवाहा JDU के साथ आर-पार की लड़ाई में उतर चुके हैं। बताया जा रहा है वो भी लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, तब तक वो JDU को काफी नुकसान भी पहुंचा चुके होंगे, ऐसा माना जा रहा है। कुशवाहा बीते कई दिनों से जेडीयू से अपना भाग  मांग रहे हैं। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं का सम्मेलन भी बुलाया है। इधर, JDU भी उनके विरुद्ध ताबड़तोड़ बयानबाजी कर रही है। ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि वो जल्द ही जेडीयू छोड़ बीजेपी में शामिल होने वाले है। उनके बीजेपी में शामिल होने से कुशवाहा समाज का वोट बीजेपी के खाते में जुड़ सकता है।'

बचपन में वरुण को अपने पास ही रखती थी इंद्रा, जानिए कैसा है राहुल और प्रियंका से रिश्ता

वामपंथी उग्रवाद पर आया अमित शाह का बयान, कहा- "जीरो टॉलरेंस से मिली सफलता।।।"

अडानी और केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -