बिहार कैबिनेट के 26 मंत्रियो को मिले यह विभाग, नीतीश ने लिया गृह मंत्रालय
बिहार कैबिनेट के 26 मंत्रियो को मिले यह विभाग, नीतीश ने लिया गृह मंत्रालय
Share:

पटना: हाल में महागठबंधन को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी के साथ आये नितीश कुमार के मंत्रिमंडल का नए सिरे विस्तार कर दिया गया है. जिसमे आज हुए शपथ ग्रहण समारोह में कुल 26 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. जिसमे जेडीयू के 14 व भारतीय जनता पार्टी के भी 11 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली.

वही एक विधायक एलजेपी से भी है जिसने मंत्री पद की शपथ ली. सभी मंत्रियो को राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी द्वारा शपथ दिलवाई गयी. समारोह में दोनों पार्टी के नेताओ सहित मुख्यमंत्री नितीश कुमार व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान भी उपस्थित थे. 

शपथ समरोह के बाद कैबिनेट के मंत्रिमंडल का विस्तार भी कर दिया है. जिसमे सभी मंत्रियो को अपने अपने विभाग का कार्यभार दे दिया गया है. मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने गृह मंत्रालय को अपने पास रखा है. वही उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी को वित्त विभाग दिया गया है . सभी मंत्रियो को निम्न विभाग दिए गए है. -

नीतीश कुमार - गृह, सामान्य प्रशासन, निगरानी 

सुशील कुमार मोदी - वित्त, वाणिज्य कल, वन पर्यावरण, और आईटी

विजेंद्र प्रसाद यादव - ऊर्जा, उत्पाद, मद्य निषेध

प्रेम कुमार - कृषि

राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह - जल संसाधन और योजना

नंदकिशोर यादव - पथ निर्माण

श्रवण कुमार - ग्रामीण विकास और संसदीय कार्यकर्ता

रामनारायण मंडल - राजस्व भूमि सुधार

जय कुमार सिंह - उद्योग और विज्ञान प्रावैधिकी

प्रमोद कुमार - पर्यटन

कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा - शिक्षा

महेश्वर हजारी - भवन निर्माण

विनोद नारायण झा - पीएचईडी

शैलेश कुमार - ग्रामीण कार्य

सुरेश कुमार शर्मा - नगर विकास और आवास

मंजू वर्मा - समाज कल्याण

विजय कुमार सिन्हा - श्रम संसाधन

संतोष कुमार निराला - परिवहन

...तो क्या फोन पर ज्यादा बात करने की वजह से नीति की शो से हुई छुट्टी

सिरसा की पहल से बीमार सिख के अभिभावकों को मिला वीजा

जनता ने बिहार में काम करने के लिए वोट दिया, किसी एक परिवार की सेवा के लिए नहीं

CM नीतीश ने दिए आरोपों के जवाब, जल्द होगा मंत्रिमंडल का गठन

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -