बिहार चुनाव: तीसरे चरण के मतदान के बीच भड़के चिराग, कहा- 'नीतीश कभी CM नहीं बनेंगे'
बिहार चुनाव: तीसरे चरण के मतदान के बीच भड़के चिराग, कहा- 'नीतीश कभी CM नहीं बनेंगे'
Share:

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आज तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। अब इसी मतदान के बीच चिराग पासवान ने एक बहुत ही बड़ा और गंभीर आरोप लगाया है। जी दरअसल हाल ही में चिराग ने कहा कि, 'तीसरे चरण में जेडीयू नेता बीजेपी के साथ भीतरघात कर रहे हैं। लेकिन लोग बीजेपी का साथ दे।' हाल ही में गंभीर आरोप लगाते हुए चिराग ने कहा कि, 'पिछले दो चरण में बिहार ने विकास और बदलाव के लिए अपना आशीर्वाद दिया है। बिहार 1st बिहारी 1st के दुश्मनों को सबक़ सिखाना है। बिहार को और बर्बाद नहीं होने देना है। बिहार को आगे ले जाने के लिए अपना मतदान करें। लोजपा संग भाजपा प्रत्याशियों की बढ़त है।'

इसके अलावा चिराग ने यह भी कहा कि, 'अब नहीं तो कभी नहीं की नीति पर चलना होगा। इस बार साहब ने पिछले 5 साल का हिसाब दिया नहीं। अब साहब संन्यास ले रहें है। पांच वर्ष के बाद साहब आप का आशीर्वाद मांगने भी नहीं आएंगे। इस बार जब आना था आशीर्वाद लेने तब तो कुछ किया नहीं अगली बार उनको कुछ करने की ज़रूरत नहीं है। एक बात बहुत साफ है कि नीतीश कुमार कभी सीएम नहीं बनेंगे। उका जाना निश्चित है।'

इसके अलावा चिराग ने यह भी कहा कि, 'जेडीयू के नेता भाजपा के प्रत्याशियों के साथ तीसरे चरण के मतदान में भी भीतरघात कर रहे है। आप सभी से अपील है की भाजपा के प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद दें। जेडीयू को दिया गया एक भी वोट कल बिहार में कोई परिवर्तन नहीं करेगा। जस की तस स्तिथि बनी रहेगी। साहब के 15 साल के शासन के बाद भी पलायन, बाढ़,शिक्षा,रोज़गार,स्वास्थ,समय पर डिग्री,सरकारी भर्ती,पर्यटन की समस्या जस कि तस बनी हुई है। अपना आशीर्वाद बिहार में बदलाव के लिए दें। अपना आशीर्वाद बिहार1st बिहारी1st के लिए दें। सभी बिहारी भाइयों बहनों से अपील है की अपने मतदान का प्रयोग करें और बिहार पर नाज़ करने के लिए अपना आशीर्वाद दें।' इस तरह चिराग ने बिहार के लोगों ने अपील की।

खेसारी लाल यादव ने पिता के खिलाफ की लव मैरिज, देंखे ये मजेदार वीडियो

मायावती बोलीं- 'पराली जलाने की आड़ में किसानों पर हो रही ज्यादती'

बिहार चुनाव: नीतीश कुमार के अंतिम चुनाव वाले बयान पर संजय राउत ने साधा निशाना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -