नीतिश ने मोदी पर साधा निशाना, सिंहासन खाली रखने की दी चेतावनी
नीतिश ने मोदी पर साधा निशाना, सिंहासन खाली रखने की दी चेतावनी
Share:

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की जीत को लेकर मतदाताओं का और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार के चुनाव ने सिद्ध कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपराजेय नहीं हैं। वे चुनावी नतीजों को केवल जातीय नजरिए से देख रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जाति को  धर्म से भेदने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि आखिर धर्म बदलने के बाद जाति नहीं बदलती।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के सत्तारूढ़ होने के बाद ऐसे लोगों को तवज्जो मिली जो नफरत को प्राथमिकता देते हैं। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने कहा क प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारे सबका साथ सबका विकास पर यकीन कर देश के लोगों ने उन्हें प्रधानमंत्री पद सौंपा। उन्हें देश की कमान दी मगर विकास की बात तो कहीं दिखाई नहीं दे रही है।

विकास छोड़कर लोगों को पाकिस्तान भेजा जा रहा है। वे तो राष्ट्र भक्ति का प्रमाण पत्र बांट रहे हैं हालात ये हैं कि जो लोग लिख रहे हैं, बोल रहे हैं। पढ़ रहे हैं उन पर पाबंदी लगाई जा रही है। यहां तक कि लोगों के खाने पर भी आपत्ती जताई जा रही है। विविधता ही देश का आधार है। इस तरह की बुनियाद पर चोट करना काफी गलत है।बिहार का जनादेश इसके विपरीत है। इस तरह के जनादेश का संदेश है कि सुधर जाईए। उन्होंने संकेत देते हुए कहा कि सिंहासन खाली करने के लिए मोदी को तैयार रहना होगा। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -